गर्मियों में लोग बॉडी को ठंडक पहुंचाने के लिए पुदीना का अलग-अलग तरह से सेवन करते हैं। समर सीजन में पुदीने का कभी रायता तो कभी शिकंजी और चाय बनकर पी जाती है। सेहत के लिए फायदेमंद पुदीना शरीर की कई बीमारियों को दूर कर सकता है। बावजूद इसके क्या आप जानते हैं कुछ लोगों को पुदीने का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं पुदीना खाने के फायदे ही नहीं नुकसान भी बहुत होते हैं।

पुदीना चाय पीने के नुकसान-
पाचन तंत्र हो सकता है प्रभावित-
दिनभर में 4 कप से ज्यादा पुदीना चाय पीने से व्यक्ति के पाचन तंत्र पर असर पड़ सकता है। पुदीने में मौजूद मेंथॉल की अधिकता पेट से जुड़ी परेशानियों को बढ़ा सकती है।

एलर्जी –
कई बार कुछ लोगों को पुदीना से एलर्जी होती है। ऐसे में पुदीने की चाय पीने से उन्हें एलर्जी की शिकायत हो सकती है। जिससे पैरों का स्थिर होना , सिरदर्द और मुंह के छाले जैसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं। अगर आपको भी पुदीना से एलर्जी है तो पुदीने की चाय न पिएं।

पेट से जुड़ी समस्या-
पुदीने की चाय पीने से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे पेट में ऐंठन, कंपकंपी, दस्त बढ़ सकती हैं। इतना ही नहीं पुदीने की चाय का अधिक मात्रा में सेवन करने से मांसपेशियों में दर्द और दिल की धड़कन में गिरावट आ सकती है।

प्रेग्नेंसी में नुकसान-
पुदीने की चाय ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने का काम करती है। लेकिन जरूरत से ज्यादा इसका सेवन करने पर गर्भपात का खतरा बढ़ सकता है।

शुगर लेवल हो सकता है कम-
डायबिटीज रोगी जो पहले से ही शुगर लेवल कम करने के लिए किसी दवा का सेवन कर रहे हैं, उन्हें पुदीना टी पीने से बचना

Categorized in: