जो ग्राहक महिंद्रा थार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, उनके लिए एक बुरी खबर है। जी हां, क्योंकि महिंद्रा ने अपनी धांसू ऑफ रोडिंग SUV थार की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। यह प्राइस हाइक दो-चार हजार की नहीं, बल्कि पूरे 43,500 की है। मतलब कि अब महिंद्रा थार खरीदने की सोच रहे लोगों को लगभग ₹50,000 ज्यादा देने पड़ेंगे। आइये जरा विस्तार से जानते हैं कि महिंद्रा ने थार के किस वैरिएंट में यह प्राइस हाइक की है।

महिंद्रा थार दो वैरिएंट और 5 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस महीने महिंद्रा थार प्राइस हाइक पाने वाला ब्रांड का नया मॉडल है। स्कॉर्पियो-N, XUV700 और स्कॉर्पियो क्लासिक के बाद यह एसयूवी अब 43,500 रुपये तक महंगी हो गई है।

वैरिएंट-वाइज प्राइस हाइक

AX (O) हार्ड-टॉप डीजल MT RWD और LX हार्ड-टॉप डीजल MT RWD वैरिएंट की कीमत में 43,500 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। एंट्री-लेवल LX हार्ड-टॉप पेट्रोल AT RWD वैरिएंट की कीमत में 28,001 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अन्य सभी वैरिएंट की कीमतों में 16,200 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

नई थार लॉन्च होने के लिए तैयार

वर्तमान में महिंद्रा थार केवल दो-दरवाजे, चार-सीट कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है। हालांकि, महिंद्रा थार 5-डोर एसयूवी 5-सीटर ऑप्शन के साथ आने के लिए तैयार है। नई थार लॉन्च होने के लिए तैयार है, जो अगले साल की शुरुआत में बाजार में एंट्री कर सकती है। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।

महिंद्रा थार का इंजन पावरट्रेन

ग्राहक महिंद्रा थार 2WD को दो इंजन ऑप्शन 1.5-लीटर डीजल और 2.0-लीटर पेट्रोल में खरीद सकते हैं। 1.5-लीटर डीजल इंजन 117 BHP की पावर और 300 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। यह मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। वहीं, दूसरी तरफ, 2.0-लीटर पेट्रोल 152 BHP की पावर और 320 Nm की पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इस इंजन का इस्तेमाल थार 4WD में भी किया गया है, जबकि इसमें दूसरे ऑप्शन के तौर पर 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलता है।

Categorized in: