भारतीय वाहन निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा आने वाले सालों में कई इलेक्ट्रिक वाहनों को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी का इरादा अपने ईवी को दो नामों के तहत पेश करने का है। इसमें XUV और B.E monikers जैसी एसयूवी शामिल हैं। महिंद्रा XUV e.8 प्रोजेक्ट के तहत पेश की जाने वाली पहला ईवी होगी। इस बीच B.E नाम के तहत पहली इलेक्ट्रिक कार BE.05 होगी। महिंद्रा बीई.05 को एक स्पोर्ट्स इलेक्ट्रिक व्हीकल (SEV) मानती है और इसे अक्टूबर 2025 में लॉन्च किया जाएगा। इलेक्ट्रिक SEV को हाल ही में भारतीय सड़कों पर स्पॉट किया गया था।
महिंद्रा BE.05 की डिजाइन कुछ साल पहले दिखाए गए कॉन्सेप्ट मॉडल के समान लगती है। हालांकि, उत्पादन मॉडल में कुछ अंतर हैं। इंडियन रोड के लिए मोटे साइडवॉल टायरों के साथ छोटे एलॉय व्हील्स हो सकते हैं। इसके अलावा स्पाई इमेज से रियरव्यू मिरर और वाइपर का पता चलता है, जो कॉन्सेप्ट मॉडल से अलग था।

महिंद्रा बीई.05 को INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित किया जाएगा। वही प्लेटफॉर्म अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए भी इस्तेमाल किया जाएगा, जो महिंद्रा बनाएगी। महिंद्रा बीई.05 इलेक्ट्रिक कूप एसयूवी की लंबाई 4,370 मिमी. और चौड़ाई 1,900 मिमी. होगी और इसकी ऊंचाई 1,635 मिमी. होगी। इसका व्हीलबेस 2,775 मिमी. का होगा।

महिंद्रा का INGLO एक स्केलेबल प्लेटफॉर्म है, जो 4.3 मीटर से 5 मीटर के बीच के वाहन को आधार बना सकता है। कंपनी ने पहियों को कोनों पर रखा है, जबकि फ्लोरबोर्ड में बैटरी पैक होता है। फर्श सपाट होगी, जिसका अर्थ है कि पीछे की बेंच पर तीन यात्री आराम से यात्रा कर सकेंगे।

INGLO 4.3 से 5 मीटर तक की वाहन लंबाई का समर्थन करती है।यह प्लेटफॉर्म 60-80 kWh बैटरी का समर्थन करता है, जो ब्लेड और प्रिज्माटिक दोनों बैटरी पैक के साथ इंटीग्रेटेड है। बैटरी 175 kW तक की फास्ट चार्जिंग के माध्यम से 30 मिनट से कम समय में 0-80 प्रतिशत चार्ज प्राप्त करती है।

Categorized in: