महिंद्रा की गाड़ियों के लॉन्च होने का इंतजार कौन नहीं करता है, खास करके जब वो पहले से ही मौजुद हो और काफी फेमस भी हो। दरअसल, एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बहुत जल्द कंपनी अपनी XUV 500 का नया अवतार को लॉन्च कर सकती है। जी हां सही पढ़ा आपने, कुछ एक्सपर्ट्स का तो यह भी मानना है कि इस एसयूवी को कंपनी बाकी गाड़ियों के मुकाबले अलग प्लेटफॉर्म पर बना रही है। साथ ही इसमें लग्जरी गाड़ियों के फीचर्स का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Mahindra XUV 500 के फीचर्स
कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो Mahindra XUV 500 में एडवांस लेवल के फीचर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। जैसे कि सिंगल-पैन सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, लार्ज इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, वायरलेस कनेक्टिविटी, एम्बिएंट लाइटिंग, वॉइस अस्सिटैंट सपोर्ट, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, रियर एसी वेंट्स और प्रीमियम ऑडियो सिस्टम जैसी फीचर्स दी जा सकती है।

 

Mahindra XUV 500 का इंजन
फिलहाल, खबरों में कहा जा रहा है कि कंपनी इस एसयूवी को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा कंपनी इसमें नए हाइब्रिड इंजन का इस्तेमाल भी कर सकती है। बता दें, इसके पावर और टॉर्क के बारे में फिलहाल कोई भी जानकारी बाहर नहीं आई है।

Mahindra XUV 500 का माइलेज
कंपनी के सूत्रों की मानें तो इस एसयूवी को थोड़ी ऑफ रोडिंग टाइप की बनाई जा सकती है, जिसमें आपको लगभग 45 लीटर का फ्यूल टैंक भी मिल सकता है। साथ ही XUV 500 आपको 12 kmpl की माइलेज दे सकती है।

Mahindra XUV 500 की प्राइस रेंज
कीमत के मामले में यह 7 सीटर गाड़ी थोड़ी अधिक हो सकती है, क्योंकि इसके फीचर्स काफी एडवांस होने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी शुरुआती कीमत 15.30 लाख रुपये (एक्स शोरुम) से हो सकती है, जो कि 26.50 लाख रुपये (एक्स शोरुम) तक जा सकती है।

Categorized in: