दक्षिण अफ्रीका से कूनो नेशनल पार्क लाए गए चीतों में से तीन और चीतों को शुक्रवार शाम को बाड़े से खुले जंगल में छोड़ दिया गया है। इनमें एक मादा और दो नर चीते हैं। कूनो पार्क प्रबंधन ने 30 अप्रैल को चीता टास्क फोर्स की बैठक बुलाई थी। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि तीन मादा और दो नर सहित कुल 5 चीतों को खुले जंगल में छोड़ा जाएगा। जिसके तहत इन चीतो को खुले जंगल में आजाद किया गया है। जिन चीतों को खुले जंगल में छोड़ा गया है उसमें मादा चीता गामिनी, नर चीते वायु और अग्नि शामिल हैं। अब खुले जंगल में चीतों की संख्या 6 हो गई है।

बता दें कि इससे पहले चार चीतों को खुले जंगल में छोड़ा गया था। इसमें शामिल पवन चीते के बार-बार कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकल जाने की आदत के कारण उसे फिर से बाड़े में कैद कर दिया गया है।

डीएफओ प्रकाश कुमार वर्मा ने बताया कि भारतीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के निर्देशानुसार शुक्रवार शाम को एक मादा और दो नर चीतों को बाड़े से खुले जंगल में छोड़ा गया है। बाडे से खुले जंगल में छोड़े जाने से पहले चीतो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। प्लान के अनुसार, अब बाकी दो चीतों को भी जल्द खुले जंगल में छोड़ा जाएगा। वहीं, आया चीतों को जंगल में छोड़े जाने पर मानसून के बाद निर्णय लिया जाएगा।

Categorized in: