अंबिकापुर – रेल मंत्रालय ने कोरबा-अंबिकापुर के साथ गढ़चिरौली-बचेली नई रेल लाइन के लिए फाइनल सर्वे और DPR तैयार करने की मंजूरी दे दी है। रेल मंत्रालय ने सर्वे का काम शुरू करने के लिए 16 करोड़ 75 लाख रुपए की स्वीकृति दी है। बीते दिनों CM विष्णुदेव साय ने दिल्ली दौरे के दौरान रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से रेल लाइन परियोजनाओं को मंजूरी देने की मांग की थी। 670 किलोमीटर की 2 नई रेल लाइन बिछने से छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना और ओडिशा के लिए रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।

छत्तीसगढ़ के उत्तरी क्षेत्र में स्थित 2 प्रमुख शहर ऊर्जा नगरी कोरबा और अंबिकापुर शहर के साथ आसपास के क्षेत्रों में बेहतर रेल कनेक्टिविटी बढ़ेगी। यात्री यातायात और माल परिवहन को बढ़ावा मिलेगा। कोरबा से अंबिकापुर और गढ़चिरौली से बचेली (व्हाया-बीजापुर) नई रेल लाइन के लिए फाइनल सर्वे को रेल मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद कोरबा से अंबिकापुर तक 180 किलोमीटर और गढ़चिरोली से बचेली (व्हाया-बीजापुर) (490 किमी) नई रेल लाइन निर्माण का निर्माण होगा।

CPRO डॉ. सुस्कर विपुल विलासराव ने बताया कि इन दोनों परियोजनाओं के लिए क्षेत्रों में सर्वे का काम जल्द शुरू होगा, जिसके आधार पर आगे की योजनाएं बनाई जाएगी। रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा था कि छत्तीसगढ़ हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण राज्य है। छत्तीसगढ़ में इस समय 37,018 करोड़ रुपए की लागत से 2,731 किलोमीटर की 25 नई रेल लाइन परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। 670 किलोमीटर की दो नई रेल लाइन परियोजनाओं की DPR (16.75 करोड़ रुपए) को स्वीकृत दी गई है।

अश्वनी वैष्णव ने कहा था कि 180 किलोमीटर लंबी कोरबा और अंबिकापुर नई रेल लाइन परियोजना की डीपीआर (4.5 करोड़ रुपए) और 490 किलोमीटर लंबी गढ़चिरौली-बचेली वाया बीजापुर नई रेल लाइन परियोजना की डीपीआर (12.25 करोड़ रुपए) शामिल है

\

 

 

Categorized in: