आखिरकार कल फैन्स का इंतजार पूरा होगा और सिनेमाघरों में शाहरुख खान की फिल्म जवान रिलीज होगी। बीते लंबे वक्त से जवान चर्चा में है। चाहें बात फिल्म के एक्शन की हो, या फिर शाहरख खान संग पहली बार विजय सेतुपति और नयनतारा का काम करना, या फिर एटली का निर्देशन। ऐसी कई बातें हैं, जो जवान को दर्शकों के लिए और भी खास बनाती हैं। फिल्म को फैन्स के साथ ही साथ सेलेब्स से भी सपोर्ट मिल रहा है। ऐसे में अब महेश बाबू ने जवान के सपोर्ट में ट्वीट किया है। वहीं एसआरके ने भी जवाब दिया है।

क्या है महेश बाबू का ट्वीट
महेश बाबू ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘अब जवान का वक्त है… शाहरुख खान का क्रेज और ताकत पूरे जोर-शोर से..पूरी टीम को सभी मार्केट्स में ब्लॉकबस्टर सक्सेस के लिए शुभकामनाएं। मैं इस पूरे परिवार के साथ देखने का इंतजार कर रहा हूं।’ इसके बाद ट्वीट में महेश बाबू ने विजय सेतुपति, एटली, अनिरुद्ध और रेड चीलीज को भी टैग किया है।

शाहरुख खान का जवाब
कुछ ही देर में महेश बाबू का ट्वीट वायरल हो गया, जिस को शाहरुख खान ने भी रिट्वीट किया। शाहरुख ने लिखा, ‘बहुत शुक्रिया मेरे दोस्त। मुझे उम्मीद है कि तुम्हें फिल्म पसंद आएगी। मुझे बताना जब तुम देख रहे होगे, मैं आऊंगा और साथ में देखूंगा। तुम्हें और परिवार को ढेर सारा प्यार। बिग हग।’ शाहरुख खान के इस जवाब पर फैन्स प्यार लुटा रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स पर ये ट्वीट-रिट्वीट वायरल हो रहे हैं।

7 सितंबर को रिलीज होगी जवान
बता दें कि जवान में शाहरुख खान के साथ ही साथ विजय सेतुपति और नयनतारा भी लीड रोल में नजर आएंगे, वहीं दीपिका पादुकोण का कैमियो भी होगा। ट्रेलर के बाद भी फिल्म की कहानी अभी तक साफ तौर पर सामने नहीं आई है लेकिन थ्योरी के मुताबिक ये एक बाप बेटे की कहानी हो सकती है। जहां बेटे की मौत के बाद बाप बदला लेता है और इस दौरान सभी का हीरो भी बन जाता है। फिल्म में शाहरुख खान के डबल रोल हैं, जहां एक किरदार का नाम आजाद है तो दूसरे का नाम विक्रम राठौर। फिल्म कल, यानी 7 सितंबर को रिलीज होगी।

Categorized in: