भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का दूसरा मैच बुधवार को खेला जाएगा। ये मैच भी ढाका के मीरपुर रोड स्थित शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम सीरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेगी। मैच से पहले भारतीय टीम को एक बड़ी खुशखबरी मिली है दरअसल पहले वनडे में चोटिल हुए बेहतरीन ऑलराउंडर शार्दूल ठाकुर अब पूरी तरह से फिट हैं और अगला मैच खेलने के लिए तैयार है। इसकी जानकारी स्वयं शिखर धवन ने दी है।

पहले मैच में भारत को मिली थी करारी हार
बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में बांग्लादेश की टीम ने शानदार गेंदबाजी करके पहले भारतीय टीम की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। भारतीय टीम 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 186 रन पर ही ऑलआउट हो गई। वहीं इतने छोटे टोटल का चेज करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने शुरुआत दमदार की लेकिन अंत में विकेट खो दिए जिसके बाद 10वें विकेट के लिए मेहंदी हसन और मुस्ताफिजुर रहमान ने पार्टनर्शीप की और टीम को जिताया।

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए वनडे मैचों के रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें भारतीय टीम का दबदबा नजर आता है। दोनों के वनडे में कुल 36 बार आमने सामने हुई (जिन मैचों के नतीजे आए)। इसमें भारत का रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। 30 बार भारतीय क्रिकेट टीम ने बाजी मारी जबकि सिर्फ 6 वनडे में बांग्लादेश ने भारत को हराया है। भारतीय टीम 4 बार बांग्लादेश में सीरीज खेलने गई है जिसमें से उसे तीन बार जीत हासिल हुई है।

: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका…इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ घातक गेंदबाज

भारत वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शाहबाज़ अहमद, केएल राहुल, ऋषभ पंत, इशान किशन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, कुलदीप सेन

बांग्लादेश वनडे टीम: यासिर अली, नजमुल हुसैन शंटो, शाकिब अल हसन, अफीफ हुसैन, महमुदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, लिटन दास, अनामुल हक, मुशफिकुर रहीम, नुरुल हसन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्किन अहमद, हसन महमूद , एबादोत हुसैन, नासुम अहमद