अंबिकापुर। बेटी के साथ जा रहे एनजीओ के पदाधिकारी का रास्ता रोककर कम दर पर ड्रग्स लेने के लिए प्रेरित करने और आपत्ति करने पर चाकू व रॉड से वार करने के मामले में गांधीनगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
जल जीवन मिशन सुरजपुर पीएचईडी में प्रोजेक्ट डायरेक्टर के पद पर कार्यरत संगता एनजीओ के सौरभ देवव्रत ने पुलिस को बताया है कि 13 नवम्बर को दिन में करीब 10.30 बजे वे अपनी दो वर्ष की पुत्री के साथ मुक्तिपारा से डॉ. अजय तिर्की महापौर नगर पालिक निगम अंम्बिकापुर के घर के पास अटल आवास से होते जा रहे थे। रास्ते में प्रिंस सोनी उर्फ टिंकू निवासी गांधीनगर मिला, जो उन्हें रोका और ड्रग्स खरीदने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि उसके पास सभी प्रकार का ड्रग्स है, जिसे सूरज के पास रखवाया है। प्रिंस ने सस्ते दर पर ड्रग्स देने के लिए कहा, जिस पर उन्होंने बेटी के साथ काम से जाने की बात कहते हुए जाने का प्रयास किया तो आरोपी प्रिंस सोनी और सूरज क्रोध में आकार गाली-गलौज करने लगे। सूरज अचानक उनके ऊपर चाकू से वार करने के लिए हुआ, तो वे अपनी बेटी को बचाते मौके से भागने लगे। इस दौरान प्रिंस सोनी उर्फ टिंकू राड से वार करते हुए कहीं भी दिखने पर जान से मारकर खत्म कर देने की धमकी देने लगा। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।

Categorized in: