एनएसयूआई ने सरगुजा कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन
अंबिकापुर। एनएसयूआई ने कलेक्टर सरगुजा के नाम ज्ञापन सौंपकर नए शिक्षा सत्र में 16 जून से स्कूलों को नहीं खोलने का आग्रह किया है। वर्तमान में क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही है, जिस कारण तापमान असामान्य रूप से बढ़ा है, इससे स्कूली छात्रों में स्वास्थ्यगत खतरे की संभावना बनी है।
एनएसयूआई के प्रतिनिधियों ने कहा है कि बच्चों को भीषण गर्मी में स्कूल भेजने से लू, डिहाइड्रेशन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बनेगा। ऐसे में ग्रीष्मकालीन अवकाश को कुछ दिनों के लिए बढ़ाना जनहित और छात्रहित में होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान एनएसयूआई के सरगुजा जिला अध्यक्ष आशीष जायसवाल, अतुल यादव, दीपेश धर, देव वशिष्ठ बघेल, अभिषेक सोनी, अंकित, परितोष एक्का, अमीर एक्का, अनमोल गोस्वामी, सुशील कसेरा सहित अन्य उपस्थित थे।

Categorized in: