रायपुर में सोमवार को बड़ी संख्या में बी.एड. प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों ने आभार रैली निकाली। यह शिक्षक हाल ही में सरकार की ओर से लिए गए उस फैसले को लेकर इकट्ठा हुए। जिसमें बर्खास्त किए गए बी.एड. सहायक शिक्षकों को “सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला विज्ञान)” के पद पर समायोजित करने की बात कही गई है। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से आए इन शिक्षकों ने तपती धूप में आभार रैली” के जरिए अपनी बात रखी और सरकार से अपील की कि, समायोजन की प्रक्रिया जल्दी और पारदर्शी तरीके से पूरी की जाए। रैली में शामिल कई शिक्षकों ने कहा कि, वे पिछले कुछ महीनों से अनिश्चितता और आंदोलन की स्थिति में थे, ऐसे में यह फैसला उनके लिए राहत लेकर आया है
शहर में घूम कर जताया आभार
बीएड सहायक शिक्षकों ने इंडोर स्टेडियम बूढ़ातालाब से फायर ब्रिगेड चौक तक रैली निकाली और सरकार का आभार जताया। शिक्षकों का कहना था कि वे शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में अपना सहयोग देना चाहते हैं। आभार रैली में पहुंचे शिक्षक विकास मिश्रा ने कहा कि, हमने जो आंदोलन किया उसका फल हमें मिला। सरकार ने हमारी मांगे मानी इसलिए उनका आभार जताने के लिए ही यह रैली निकाली गई है।

Categorized in: