कार निर्माता कंपनी हुंडई बहुत जल्द भारतीय बाजार में क्रेटा का स्पेशल एडिशन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट पर राज करने वाली हुंडई क्रेटा लंबे समय से बिक्री चार्ट में टॉप पर बनी हुई है। कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ताज धारण करना इतना भी आसान नहीं है, क्योंकि कई रायवल एसयूवी मार्केट में हैं। इसीलिए, हुंडई इस खेल में आगे रहने के लिए लगातार नए-नए प्रयास करती रहती है। यही वजह है कि फेस्टिव सीजन के दौरान हुंडई क्रेटा का नया एडिशन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

लॉन्चिंग डेट आने से पहले इसके होमोलोगेशन डॉक्यूमेंट्स लीक हो गए हैं। इन डॉक्यूमेंट्स से इस एसयूवी का नाम भी पता चलता है। इसे फ्यूचर में क्रेटा SE (स्पेशल एडिशन) कहा जा सकता है। हुंडई द्वारा इसे जल्द ही लॉन्च करने की संभावना है। फेस्टिव सीजन के दौरान बिक्री को बढ़ावा देने के लिए क्रेटा SE को रेगुलर मॉडल से अलग करने के लिए कुछ अलग डिजाइन एलीमेंट मिल सकते हैं।

हुंडई क्रेटा स्पेशल एडिशन
हुंडई क्रेटा भारत में तीसरी सबसे अधिक बिकने वाली कार रही है। यह हमेशा ही सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV रही है। इसके अलावा फेस्टिव सीजन के आस-पास कुछ नया पेश करने से खरीदारों के लिए सकारात्मक भावना पैदा होती है। नई क्रेटा के साथ हुंडई SE वैरिएंट पेश करने जा रही है, जो टेक्नोलॉजी से लैस है।

हुंडई क्रेटा एसई को अभी-अभी होमोलोगेट (होमोलॉगेशन यह प्रमाणित करने की प्रक्रिया है कि एक खास वाहन सड़क पर चलने योग्य है और सभी के लिए सरकार द्वारा निर्धारित कुछ निर्दिष्ट मानदंडों से मेल खाती है) किया गया है और किसी भी दिन शोरूम में आने की संभावना है। SE अन्य के बीच खास एडिशन या स्पोर्ट्स एडिशन का संकेत देती है। हुंडई ने क्रेटा SE को केवल S(O) और SX(O) ट्रिम लेवल के साथ होमोलोगेट किया है।

क्रेटा SE के साथ चुनने के लिए चार पावरट्रेन ऑप्शन हैं। इनमें 1.5L NA पेट्रोल MT, 1.5L NA पेट्रोल IVT, 1.5L टर्बो डीजल MT और 1.5L टर्बो डीजल AT शामिल हैं। ऐसा लगता है कि क्रेटा SE 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश नहीं किया जाएगा। इसमें 1.5L NA पेट्रोल 113 bhp की पावर और 144 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। 1.5L डीजल इंजन 113bhp की पावर और 250Nm का टॉर्क जेनरेट करन में सक्षम है।

क्या उम्मीद करें?
हुंडई क्रेटा SE खास वैरिएंट या स्पोर्ट्स एडिशन का संकेत दे सकती है। इस बात की कम स्पष्टता है कि हम भारत की सबसे अधिक बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी के इस अपकमिंग एडिशन से क्या उम्मीद कर सकते हैं। हुंडई आमतौर पर अपने अपकमिंग एडिशन के टीजर होते हैं, लेकिन जब क्रेटा SE की बात आती है, तो अभी तक कोई नहीं हैं।

किससे होगा मुकाबला?
नई हुंडई क्रेटा SE भारतीय बाजार में ग्रैंड विटारा, हायराइडर, सेल्टोस, एलिवेट, एस्टर, कर्व और अन्य SUVs को टक्कर देगी।

हम रेगुलर हुंडई क्रेटा की तुलना में इसमें कुछ ऐड-ऑन की उम्मीद कर सकते हैं। इसमें नया इंटीरियर थीम, एक्सटीरियर डिकैल, डैश कैमरा और शायद कुछ हाइलाइट एलीमेंट देखने को मिल सकते हैं। पावरट्रेन पहले जैसा ही रहेगा, उसी ट्यून की स्थिति में आगे बढ़ाया जाएगा, जैसा कि होमोलोगेशन दस्तावेजों में देखा गया है।

ग्रैंड विटारा, हायराइडर और क्रेटा की कड़ी टक्कर
अगर हम अगस्त 2024 के कॉम्पैक्ट एसयूवी बिक्री चार्ट देखें, तो हुंडई क्रेटा ने 16,762 यूनिट बेचकर टॉप स्थान हासिल किया है। यह एक प्रभावशाली उपलब्धि है, क्योंकि इसकी रायवल मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा को सिर्फ 9,021 लोगों ने खरीदा है। वहीं, अगर हम हायराइडर की बात करें तो इसने कुल 15,555 यूनिट की सेल की है, जो क्रेटा के नंबरों के काफी करीब है।

Categorized in: