आरोपियों के कब्जे से 75 हजार रुपये का प्रतिबंधित सामग्री और 5700 रुपये नकद जप्त
अंबिकापुर। नारकोटिक्स युक्त इंजेक्शन एवं सिरप की तस्करी के मामले में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है, इनके पास से लगभग 75 हजार रुपये का प्रतिबंधित सामग्री व नकद रकम जप्त करने में पुलिस सफल हुई है। आरोपियों से नारकोटिक्स युक्त इंजेक्शन एवं सिरफ को लाने एवं खपाने के संबंध में चली पूछताछ के बाद अग्रिम विवेचना जारी है। आरोपी पति होमगार्ड का जवान है।
बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल ने सभी थाना, चौकी प्रभारियों को प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री मे शामिल आरोपियों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी तारतम्य में पुलिस टीम अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल संदेहियों पर पैनी नजर रख रही है। 29 मई को थाना गांधीनगर पुलिस टीम को पेट्रोलिंग के दौरान बनारस रोड में बंधन होटल के आगे सड़क के किनारे खड़ी एक महिला-पुरूष नजर आए। महिला अपने हाथ में लेडिज पर्स और पुरूष अपने पीठ पर एक पि_ू बैग टांगा था। पुलिस वाहन को देखकर दोनों दौड़कर भागने लगे, जिसे पुलिस ने पीछा करके पकड़ा। पूछताछ में दोनों अपना नाम पता, भागने का कारण और बैग व पर्स में रखे सामान के बारे में स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे थे। संदिग्ध हरकतों को देखकर पुलिस इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों पति-पत्नी श्रवण कुमार कुशवाहा पिता राम गुलाब कुशवाहा 35 वर्ष निवासी सुभाषनगर व गायत्री राजवाड़े पति श्रवण कुमार कुशवाहा 35 वर्ष निवासी सुभाषनगर का होना बताए। तलाशी लेने पर इनके पास 71 नग इंजेक्शन, कुल मात्रा 390 एमएल एवं 100 एमएल का सीरप, कुल मात्रा 600 एमएल मिला। नशीले पदार्थों से संबंधित किसी प्रकार का दस्तावेज इनके पास नहीं मिला। गायत्री द्वारा नगदी रकम 5700 रुपये इंजेक्शन व सिरप की बिकी से प्राप्त होना बताया गया। आरोपियों के द्वारा वाणिज्यक मात्रा में नार्कोटिक्स युक्त इंजेक्शन व सिरप रखकर परिवहन पाए जाने पर इनके विरुद्ध थाना गांधीनगर में धारा 22(सी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। मामले मे अग्रिम जांच विवेचना जारी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक गौरव कुमार पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक राकेश मिश्रा, महिला प्रधान आरक्षक मेविस ज्योत्स्ना खाखा, आरक्षक अरविन्द उपाध्याय, विकास सिंह, ऋषभ सिंह, पवन यादव, घनश्याम देवांगन, सैनिक अनिल साहू सक्रिय रहे।

Categorized in: