अंबिकापुर में तेज बारिश से नदी-नालों में बाढ़ जैसी स्थिति है। तापमान में भी तेजी से गिरावट हुई है। वहीं प्रदेश के सभी जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। रायपुर, रायगढ़ समेत कई जगह मंगलवार को गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। पिछले 4 दिनों में 2000 मिलीमीटर पानी बरस चुका है। छत्तीसगढ़ में प्री मानसून एक्टिव हो गया है। गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो रही है। मंगलवार दोपहर कोरबा जिले में बिजली गिरने से 8वीं के छात्र की मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ आटा चक्की गया था। लौटते वक्त बिजली की चपेट में आ गया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। बता दें कि केरल में तय समय से पहले मानसून पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ में 8 जून तक इसकी एंट्री हो सकती है। ये पिछले पांच सालों में सबसे जल्दी है। प्रदेश में मानसून की एंट्री बस्तर के रास्ते होती है। नॉर्मल डेट्स की बात करें तो बस्तर में मानसून 13 जून तक पहुंचता है, लेकिन इस बार करीब 5 दिन पहले ही पहुंचने की संभावना है।

जशपुर में 50 मिमी बरसा पानी
वहीं पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश में 350 मिमी से अधिक बारिश हुई है। सबसे ज्यादा 50 मिमी बारिश जशपुर नगर में हुई है। तापमान की बात करें तो सबसे अधिक तापमान 36.9°C बिलासपुर और कम 22.2°C तापमान दुर्ग का रहा।

बारिश की रफ्तार लगातार हो उतार-चढ़ाव
पिछले चार दिन में बारिश की रफ्तार भी फ्लकचुएट होती रही है। जहां शुक्रवार को अलग-अलग जिलों के 30 से ज्यादा इलाकों में बारिश हुई थी। शनिवार को सिर्फ 12 इलाकों में ही हुई। इसके बाद रविवार को अलग-अलग जिलों के 50 से ज्यादा इलाकों में पानी गिरा। लेकिन सोमवार को सिर्फ 17 इलाकों तक ही बारिश सिमट गई।

Categorized in: