अंबिकापुर। सरगुजा जिले में मोटरसायकल चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। जिले के मणिपुर और बतौली थाना क्षेत्र से दो दिनों में अज्ञात चोरों ने दो मोटरसायकल पार कर दिया। रिपोर्ट पर पुलिस मामला दर्ज करके अग्रिम विवेचना कार्रवाई कर रही है।
दर्रीपारा अंबिकापुर निवासी रंजन ठाकुर पिता विदेशी ठाकुर ने पुलिस को बताया है कि वह अपने भाई राजन के साथ दर्रीपारा में रहता है। दोनों एचएफ डीलक्स मोटरसायकल क्रमांक सीजी 15 ईबी 4553 से शादी में जाने वाले थे। मोटरसायकल को वह अपने भाई राजन के घर के नीचे 11 मई की रात को लगभग 9.25 बजे खड़ा किया था। दस मिनट बाद जब वह नीचे आया तो मोटरसायकल नहीं थी। सीसीटीव्ही कैमरा चेक करने पर पता चला कि अज्ञात व्यक्ति वाहन के वायर को डायरेक्ट जोड़कर चोरी करके ले गया है। घटना की रिपोर्ट मणिपुर थाना में दर्ज कराई गई है, जिस पर पुलिस सीसीटीव्ही का फुटेज लेकर चोर के तलाश में लगी है। एक अन्य मामले में बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम पोकसरी निवासी नितेश कुजूर का मोटरसायकल क्रमांक सीजी 15 डीएन 2957 को अज्ञात लोगों ने चोरी कर लिया। नितेश ने पुलिस को बताया है कि 10 मई को शाम करीब 5 बजे वह अपने मोटरसायकल को अंकुर कपड़ा दुकान के पास खड़ी करके दुकान में कपड़ा खरीद रहा था। कुछ समय बाद शाम 5 बजे वहां गया तो मोटरसायकल नहीं था। रिपोर्ट पर पुलिस अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Categorized in: