गिरजा ठाकुर
अंबिकापुर। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सरगुजा पुलिस ने दो आरोपियों को चंद घंटे में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। लुण्ड्रा थाना पुलिस ने  गूंज अभियान के तहत उक्त कार्रवाई की है। आरोपियों से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक 15 मई को दर्ज कराई गई रिपोर्ट में स्वजनों ने बताया था कि 10 मई को उनकी नाबालिग लड़की साप्ताहिक बाजार करने पास के गांव में गई थी। शाम को वापस आते समय दो लड़के गर्रा उर्फ धनेश्वर एवं शैलेष पैकरा उनकी नाबालिग लड़की को अकेला देखकर जबरन दोपहिया वाहन में बैठाकर अन्यत्र स्थान ले गए और जान से मारने की धमकी देकर बारी-बारी से दुष्कर्म किए। रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 51/23 धारा 363, 366(क), 376 (घ), 506 भादवि एवं पाक्सो एक्ट की धारा 4, 6 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था।
 पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग व पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गुंज अभियान के तहत त्वरित कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश दिए थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीतापुर धुवेश जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। विवेचना दौरान आरोपी गर्रा उर्फ धनेश्वर एवं शैलेष पैकरा निवासी उदारी लुंड्रा को घेराबंदी कर पुलिस पूछताछ की, तो उसने नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म करना स्वीकार किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन पुलिस ने जप्त किया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी लुण्ड्रा उप निरीक्षक संदीप कौशिक, महिला आरक्षक प्रेमा मरावी, आरक्षक दीपक पांडेय, निरंजन बड़ा शामिल रहे।

Categorized in: