रायपुर – मोबाइल गेम की आड़ में ऑनलाइन जुआ संचालित करने वाले दो सटोरियों को एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट और न्यू राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 14 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

दरअसल 28 मई को एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत महावीर नगर गुलमोहर वाटिका के एक मकान में मोबाईल फोन से ऑनलाईन जुआ चल रहा है। सूचना पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने उक्त स्थान पर रेड मारी। मकान में 2 व्यक्ति उपस्थित थे। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम पालेश्वर निषाद एवं मोहित निषाद निवासी धमतरी बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें टेबलेट एवं मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा गेम के माध्यम से ऑन लाईन जुआ संचालित करना पाया गया।

 

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 टेबलेट और 14 मोबाईल फोन कुल कीमती लगभग 1,00,000/- रुपए जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 201/23 धारा छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 07 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी
पालेश्वर निषाद पिता रामनारायण निषाद उम्र 23 साल ग्राम मेघा थाना मगरलोड जिला धमतरी।
हाल पता – गुलमोहर वाटिका महावीर नगर क्वाटर नंबर 35 बी थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
मोहित निषाद पिता पुष्पाकर निषाद उम्र 19 साल साकिन ग्राम चन्द्रसुर थाना मगरलोड जिला धमतरी।
हाल पता – गुलमोहर वाटिका महावीर नगर क्वाटर नंबर 35 बी थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

Categorized in: