आरोपियों में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल

अंबिकापुर। गांधीनगर थाना पुलिस ने नवापारा स्थित सूने मकान से चोरी के मामले में 48 घंटे के अंदर एक विधि से संघर्षरत बालक समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार करके तीन लाख रुपये का सामान बरामद किया है। आरोपियों से 35 हजार रुपये नकद, सोना खरीददार आरोपी से गलाया हुआ सोना एवं बचा सोना, अन्य जेवर और घटना में प्रयुक्त छड़ बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक ज्योति गोस्वामी मूलत: खितौली बरही जिला कटनी मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं, जिनका हाल मुकाम गांधीनगर थाना अंतर्गत नावापारा में है। महिला 25 दिसम्बर को वृंदावन गई थी। 02 जनवरी को रूम मालिक ने प्रार्थिया को फोन करके बताया कि उनके किराए के घर में चोरी हुआ है। जब वह घर वापस आई तो चांदी का पायल 1 जोड़ी, चांदी का करधन 1 नग, चांदी का छल्ला 1 नग, चांदी का कटोरी 1 नग, सिन्दूर का डब्बा 1 नग, लाकेट गले का 02 चादी का, चांदी का बिछिया 1 जोडी, छोटा चम्मच 1 नग, सोने का टाप्स 1 जोड़ी, सोने का नथ 1 नग, सोने का हार 1 नग, सोने का फुल्ली 2 पीस अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया था। रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में धारा 331(4), 305(ए) बी.एन.एस. का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी का कथन लिया। पतासाजी के दौरान संदेही शिवम रवि से पूछताछ करने पर उन्होंने अपने मेमोरण्डम में उक्त मकान से सोना चांदी का गहना चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी सोने का हार आरोपी अपने साथी राजपुत, हैप्पी, विलसन एवं अन्य विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर 02 जनवरी को जोड़ा पीपल के पास अंकित अलंकार ज्वेलर्स में अंकित सोनी को बेचना बताया, जिसका पैसा नहीं दिया था और थोड़ी देर बाद देने के लिए कहा था। इसके बाद शिवम व उसके साथी घर वापस आ गए। बाद में शिवम रवि गहना खरीददार अंकित सोनी को फोन किया तो वह नवापारा चर्च ग्राउंड में पैसा देने के लिए बुलाया। आरोपी अपने साथी विलसन, हैप्पी एवं अन्य विधि से संघर्षरत बालक के साथ नावापारा ग्राउंड चर्च के पास पहुंचा तो अंकित सोनी वहां खड़ा था जो आरोपियों को 50 हजार रुपये दिया था। आरोपियों के विरुद्ध धारा 238, 317(2), 112, 3(5) बी.एन.एस. के तहत कार्रवाई की गई। आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, वहीं विधि से संर्घषत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है। सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, प्रधान आरक्षक रुस्तम सिंह सोनवानी, आरक्षक रमन मंडल, राहुल सिंह सक्रिय रहे।

इन आरोपियों को गिरफ्तार की पुलिस
शिवम रवि पिता गुप्तेश्वर रवि 20 वर्ष, निवासी नावापारा गोधनपुर रोड के निशानदेही पर मामले में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक एवं अन्य आरोपी विलसन मिंज पिता संजय मिंज 19 वर्ष निवासी नवापारा गोधनपुर रोड, अंकित सोनी पिता कृष्णा सोनी 31 वर्ष निवासी नवापारा गोधनपुर को गिरफ्तार करके पूछताछ किया तो उन्होंने घटना कारित करना स्वीकार किया।

शत-प्रतिशत आभूषण और रकम बरामद
पुलिस टीम ने आरोपी शिवम रवि से सोना चांदी के गहने, 35 हजार रुपये नकद एवं घटना में प्रयुक्त छड़ को जप्त किया है एवं खरीददार अंकित सोनी से हार के कुछ हिस्से को गला देने के कारण गला हुआ सोना व हार का बचा हिस्सा जप्त किया गया। आरोपियों से पुलिस शत-प्रतिशत चोरी का सामान एवं खरीददार से प्राप्त नकद रकम जप्त कर ली है।

 

Categorized in: