अंबिकापुर। जहर सेवन के चार मामलों में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम हसुली की कलावती कंवर 48 वर्ष शराब का सेवन करने की आदी थी, और शराब के नशे में आए दिन अपने पति के साथ मारपीट करती थी। मृतिका 8 जनवरी को शराब पीने के बाद पति शोभन से गालीगलौज करने लगी, जब वह गाली देने से मना किया तो मारपीट पर उतारू हो गई। पत्नि की हरकत से क्षुब्ध होकर शोभन पड़ोसी के घर में चले गया था। इसके बाद वह गाली देना नहीं छोड़ी और घर में रखे खाद को घोलकर पीने के बाद चिल्लाने लगी। पत्नि के चिल्लाने की आवाज सुनकर पति, पड़ोस के लोगों के साथ घर में पहुंचा तो वह यूरिया घोलकर पी चुकी थी। स्वजन उसे निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां अपरान्ह 3.45 बजे जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दूसरी घटना में जशपुर जिला के ग्राम सालीकेरा निवासी रखनी बाई पति चीनू राम 61 वर्ष, 6 जनवरी को कीटनाशक का सेवन कर ली, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के समय मृतिका के स्वजन खेत में काम करने के लिए गए थे। दोपहर करीब एक बजे बहू रेखा बाई घर पहुंची तो उसकी सास उल्टी कर रही थी, कीटनाशक का गंध आ रहा था। इसकी जानकारी फोन करके वह परिवार के सदस्यों को दी। जशपुर अस्पताल से रेफर करने पर स्वजन उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, यहां शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। दो अन्य घटनाओं में प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरहरी की सरिता दास पति निर्मल दास 26 वर्ष ने अपने मायके ग्राम कोसगा लखनपुर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। अस्पताल लेकर आते वक्त वह दम तोड़ दी। पुलिस के मुताबिक मृतिका को उसका पति एक साल पहले छोड़ दिया था, और दूसरी पत्नि के साथ रहता था। इसके बाद सरिता दास अपने बच्चों के साथ मायके में ही रहती थी। गुरूवार को सुबह 9 बजे वह अज्ञात कारणों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर ली थी। इसकी जानकारी मिलने पर स्वजन उसे लखनपुर स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, यहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद रेफर करने पर स्वजन उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, यहां आपातकालीन चिकित्सा परिसर में जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूरजपुर जिला के ग्राम रामगढ़ की लालमन पिता स्व. रामलखन 45 वर्ष अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर ली। क्षेत्रीय अस्पताल से रेफर करने पर स्वजन उसे 5 जनवरी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराए थे, यहां उपचार के दौरान गुरूवार की शाम को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सभी मामले में मर्ग कायम कर लिया है।  

Categorized in: