मुंबईः इंडस्ट्री में ऐसे कई सेलेब्स रहे, जिनके लिए अपनी प्रेमिका को छोड़ना परेशानी का सबब बन गया. क्योंकि, पहले तो इन सितारों ने हसीनाओं से जमकर इश्क फरमाया, फिर अचानक इनसे अपना रिश्ता खत्म कर दिया. ऐसे में इन हसीनाओं ने पूरी कमान अपने हाथ में ले ली और दुनिया के सामने अपने टूटे रिश्ते का सच रखने से पीछे नहीं हटीं. जिनके बाद इन सेलेब्स की लोगों ने जमकर क्लास ली. इस लिस्ट में कौन-कौन से सितारे शामिल हैं, चलिए आपको बताते हैं.
02

अक्षय कुमार- अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना से शादी के पहले तक कई हसीनाओं को डेट किया. रवीना टंडन से लेकर शिल्पा शेट्टी तक के साथ अक्षय के रिश्ते लाइमलाइट में रहे. ऐसे में जब अक्षय का जब शिल्पा से ब्रेकअप हुआ तो एक्ट्रेस ने उनके खिलाफ खूब जहर उगला था.

03

सूरज पंचोली- जिया खान के निधन के बाद से ही सूरज पंचोली लगातार विवादों में घिरे रहे. अभिनेता को हाल ही मे इस मामले में बरी कर दिया गया, जिससे लोग नाराज भी दिखे..

सलमान खान- बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली पिछले कुछ समय में काफी गंभीर आरोप लगा चुकी हैं. अभिनेता को वुमन बीटर बताते हुए सोमी ने उनके खिलाफ काफी जहर उगला है.
05

ऋतिक रोशन- कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच का वॉर अब तक खत्म नहीं हो पाया है. अभिनेत्री आज भी अपनी फिल्मों के प्रमोशन हों या अन्य कोई इवेंट, ऋतिक के खिलाफ बोलने से कभी पीछे नहीं हटतीं.

06

अजय देवगन- एक समय पर करिश्मा कपूर और अजय देवगन के रिलेशनशिप में होने की खबरें हर तरफ चर्चा में थीं. लेकिन, जब अजय ने किसी और हसीना के लिए करिश्मा से अपना रिश्ता खत्म किया तो अभिनेत्री ने उनके खिलफ काफी कुछ कहा था.
07

आदित्य पंचोली- कंगना रनौत और आदित्य पंचोली के बीच की तल्खी किसी से छिपी नहीं है. अभिनेत्री ने आदित्य पर उनके साथ जबरदस्ती करने और मारपीट जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे.
08

कंगना रनौत- शेखर सुमन के बेटे और बॉलीवुड अभिनेता अध्ययन सुमन का कंगना रनौत के साथ रिश्ता काफी विवादों में रहा. अध्ययन ने ब्रेकअप के बाद कंगना पर कई गंभीर आरोप लगाए. उनका ये भी कहना था कि वह उन पर काला जादू कराती थीं.

Categorized in: