बिश्रामपुर। शराब के नशे में धूत युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। करंजी पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत दतिमा निवासी 27 वर्षीय ललित कुमार राजवाड़े पिता सोहर साय राजवाड़े ने शुक्रवार की रात शराब के नशे में धूत होकर अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। सूचना पर पुलिस ने शव पंचनामा पीएम उपरांत शव परिजन के सुपुर्द कर मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि युवक सनकी था और एक वर्ष पूर्व में भी आम के पेंड से कूदकर अपनी जान देने का असफल प्रयास कर चुका था।

Categorized in: