Can You Solve This Maths Puzzle: कई बार हमने जो सबक बचपन में सीखे होते हैं, वो बड़े होकर भूल जाते हैं. ऐसे में जब कोई सवाल अचानक से हमारे सामने आ जाता है तो दिक्कत ये होती है कि हम उसे सॉल्व करने की ट्रिक ही भूल जाते हैं. कुछ ऐसा ही हो रहा है इंटरनेट पर वायरल हो रही एक पोस्ट के साथ. जो भी इस पोस्ट को देख रहा है, वो कनफ्यूज़ हो जा रहा है.

 

अब तक आपने नज़रों को भ्रमित करने वाली पहेलियां सॉल्व की हैं, लेकिन आज जो पहेली आपके सामने है, उसमें शुद्ध तौर पर आपको अपने दिमाग का इस्तेमाल करना है. देखने के बाद आपको भले ही थोड़ा कनफ्यूज़न हो लेकिन ये सवाल अगर मैथ्स के बेसिक नियमों को याद करके सॉल्व करेंगे, तो झट से उत्तर तक पहुंच जाएंगे.

छोटा सा सवाल, बड़ी उलझन
वायरल हो रही पोस्ट में जो सवाल दिया गया है, वो है – 2+5 (8-5). सवाल देखकर आपको याद आ रहा होगा कि ऐसी प्रॉब्लम्स आप छोटी क्लासेज़ में सॉल्व करते रहे हैं. हालांकि बड़े होने के बाद आपको ये नियम याद है या नहीं, ये टेस्ट इसी बात का है. सवाल के साथ ही इसका जवाब भी बताया गया है कि अगर आपका उत्तर 17 आता है, तभी आप सही ट्रैक पर हैं, वरना आप कुछ नहीं सीख पाए.

क्या आपको मिला सही जवाब?
ये पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @PicturesFoIder नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. लोगों ने इस पर कमेंट करते हुए तरह-तरह के जवाब बताए हैं. कुछ लोगों ने जवाब 21 बताया तो किसी ने सॉल्व करने से ही किनारा कर लिया. जैसा कि पहले ही बताया गया कि इसका जवाब 17 है, तो यही सही भी है. 2+5 (8-5)= 2+5(3)= 2+15= 17.

Categorized in: