अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ न्यायिक कर्मचारी संघ सरगुजा के अध्यक्ष पद के निर्वाचन में राकेश सोनी लगातार चौथी बार आगामी तीन वर्षों के लिए अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। 04 मई को न्यायालय परिसर अंबिकापुर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के.एल. चरयाणी के द्वारा अध्यक्ष पद हेतु राकेश सोनी तथा सचिव पद हेतु रामाशंकर मराई एवं अन्य समस्त कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सुरेश जून सहित अन्य न्यायाधीश उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रशासनिक अधिकारी राजेश केला, विजय पांडेय एवं न्यायालय उपाधीक्षक राजीव त्रिवेदी तथा जिला स्थापना सरगुजा के समस्त न्यायिक कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नीरज सोनी तथा आभार प्रदर्शन तहजीबा खातून सिद्दीकी द्वारा किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में प्रमुख रूप से जिला स्थापना सरगुजा के न्यायिक कर्मचारी एखलाक अली, संगीता सिन्हा, शत्रुघन प्रसाद जायसवाल, नीरज सोनी, संजय गुप्ता, संदीप कौशिक, वशिष्ठ गुप्ता, मयंक शर्मा, रेनू सिंह, दुर्गावती, लिली ग्रेस, ओमप्रकाश राम, कमलेश्वर प्रसाद, शिव बालक महंत, सर्वेश्वर गुप्ता, दीपा अम्बष्ट, अज्जू कुमार, सुनील लकड़ा, प्रियंका सिंह, नीरज चंद्राकर, लिकेश वर्मा, पुष्पेंद्र, हरि प्रसाद, अजीत सिन्हा, कैलाश चंद्र, प्रीतोष, अमोस, संत प्रसाद, विजय, सूरज, विक्रम, नौशब्बा सिद्दीकी, रश्मि सिन्हा, कुसुम, अनिमा, सविता, सुशीला, भूपति, किरण, मनोज, अमन, प्रेम उपस्थित रहे।

Categorized in: