रायपुर – छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार अभी भी अधर में लटका हुआ है सरकार के लगभग 2 साल होने वाले हैं फिर भी साय मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पाया है अब ऐसी जानकारी मिल रही है कि छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट और सिंह देव संगठन का विस्तार एक साथ कर सकते है बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने इसके संकेत दिए हैं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दिल्ली प्रवास से लौट के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा फिर से होने लगी है इस मंत्रिमंडल के विस्तार में अब दो नाम और जुड़ गए हैं इसमें अंबिकापुर से विधायक राजेश अग्रवाल और आरंग के विधायक खुशवंत सिंह का नाम शामिल हो गया है इससे पहले सीनियर विधायक अमर अग्रवाल और गजेंद्र यादव का नाम चल ही रहा था। अंबिकापुर से विधायक राजेश अग्रवाल, आरंग से विधायक गुरु खुशवंत साहेब और दुर्ग के विधायक गजेंद्र यादव का नाम सामने आ रहा है। गुरु खुशवंत साहेब एससी/एसटी समुदाय से आते है। विधायक गजेंद्र यादव ओबीसी और विधायक राजेश अग्रवाल जनरल समुदाय से आते है। इन तीनों को कैबिनेट में शामिल करके बीजेपी तीन वर्ग तक पहुंच सकती है। अब देखना यह है, किसको जगह मिलेगी।

छत्तीसगढ़ सीएम सहित बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भी इस संबंध में बयान जारी कर चुके है। बताया जा रहा है अगस्त महीने में नियुक्तियों का सिलसिला चलेगा। कार्यकर्ताओं को सौगात देने वाली लिस्ट बन चुकी है, बस जारी होना बाकी है।

भाजपा तीन प्रदेश मंत्री के साथ-साथ नई कार्यकारिणी की भी नियुक्त होगी। इनमें 7 मोर्चा, 30 प्रकोष्ठ अध्यक्ष और 2 प्रदेश महामंत्री चुने जाएंगे। प्रदेश भाजपा संगठन की नई कार्यकारिणी के ऐलान में भी विलंब हो रहा है। दरअसल, निगम-मंडल में पार्टी के करीब 20 नेताओं को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष जैसे पदों की जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है।

Categorized in: