जनपद के कांधला में किशोर की गला रेत कर हत्या के मामले में पुलिस ने वारदात के कुछ घंटों बाद ही खुलासा कर दो नाबालिगों समेत तीन को गिरफ्तार कर किया। एक आरोपी की चचेरी बहन के साथ गुरमीत का प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। तीनों आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया

बुधवार को ग्राम मखमूलपुर के जंगल में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले गुरमीत पुत्र ईश्वर दयाल की हत्या कर गई थी। सूचना पर एसपी और एएसपी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे। एसओजी, सर्विलांस व फॉरेंसिक की टीम को भी घटना के खुलासे में लगाया गया था। पुलिस पूछताछ के बाद हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया था, लेकिन सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू की। गुरमीत के परिजनों ने तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने दो नाबालिग और सौरभ पुत्र कालाराम को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से हत्या में प्रयोग किया गया चाकू भी पुलिस ने बरामद किया है। एसपी अभिषेक झा ने बताया कि सौरभ ने पूछताछ करने पर बताया गया कि गुरमीत का प्रेम प्रसंग उसके नाबालिग दोस्त की चचेरी बहन के साथ चल रहा था। उसके दोस्त ने गुरमीत को चचेरी बहन से संबंध खत्म करने के लिए बहुत समझाया, लेकिन मृतक गुरमीत नहीं माना। जिस कारण गांव में बहुत बेइज्जती हो रही थी।

इसी बात का बदला लेने के लिए उन दोनों ने गुरमीत के दोस्त दीक्षित को अपने घर बुलाया और इस प्रेम प्रसंग के बारे में बताया। इसके बाद तीनों ने मिलकर गुरमीत की हत्या करने की योजना बनाई। गुरमीत को खेलने के बहाने घर से बुलाकर ले गए। इसके बाद बाला पुत्र साधू के खेत में ले जाकर उसकी चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। घटना में शामिल तीनों आरोपियों का चालान कर दिया गया।

Categorized in: