कवर्धा- थाना कुकदूर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाहपानी के पास सोमवार को पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में अब तक 18 लोगों की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

इस दुर्घटना में 13 लोगों की मौत घटना स्थल पर हो गई थी। वहीं 5 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा। गंभीर रूप से 4 घायलों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। ये सभी शिवमहरा के रहने वाले थे। पिकअप सवार तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे और वापस लौट रहे थे, तभी ये दुर्घटना हो गई।

मृतकों में 48 वर्षीया मिला बाई, 40 वर्षीया टीकू बाई, 45 वर्षीया सिरदारी गोंड, 35 वर्षीय जनीमा बाई, 60 वर्षीया मुंगिया बाई, 62 वर्षीया झंगलो बाई, 50 वर्षीया सिया बाई, 15 वर्षीया किरण, 35 वर्षीय पटोरीन बाई, 48 वर्षीया घनईया बाई, 35 वर्षीया शांति बाई, 40 वर्षीया प्यारी बाई, 16 वर्षीया सोनम बाई है। सभी आदिवासी गोंड समुदाय से आते है। जबकि घायलों में 45 वर्षीया मुन्नी बाई, 52 वर्षीया धान बाई, 22 वर्षीया ममता, 50 वर्षीय गुलाब सिंह है। सभी ग्राम सेमरहा विकासखंड पंडरिया निवासी है।
मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की है।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने टूटकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज नाम श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था के लिए प्रशासन से आग्रह किया।

जानकारी के अनुसार डिप्टी सीएम विजय शर्मा हेलीकॉप्टर से मौके के लिए रवाना हो गए है। उन्होंने कलेक्टर एसपी को भी त्वरित राहत कार्य चलाने के निर्देश दिए है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव भी मौके के लिए रवाना हो चुके है।

 

Categorized in: