कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में एक समय हुंडई क्रेटा का दबदबा था। अभी भी ये SUV नंबर-1 पोजीशन पर बनी हुई है, लेकिन इसकी सेल्स में दूसरे मॉडल सेंध लगा रहे हैं। खासकर क्रेटा का सीधा मुकाबला किआ सेल्टोस और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा से होता है। यानी सेल्टोस और ग्रैंड विटारा ने क्रेटा का मार्केट कैप्चर किया है। इतना ही नहीं, ग्रैंड विटारा और क्रेटा की सेल्स के बीच का मार्जन भी काफी कम रह गया। ग्रैंड विटारा की सेल्स बूस्ट होने का बड़ा रीजन इसका दमदार माइलेज भी है। जब इन तीनों कॉम्पैक्ट SUVs के माइलेज की बात की जाती है तब क्रेटा सबसे पीछे और ग्रैंड विटारा सबसे ऊपर नजर आती है।

मारुति ग्रैंड विटारा की खासियत

हाइब्रिड इंजन: मारुति ग्रैंड विटारा में हाइब्रिड इंजन मिलेगा। हाइब्रिड कार में दो मोटर का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें पहला पेट्रोल इंजन होता है जो किसी नॉर्मल फ्यूल इंजन वाली कार की तरह होता है। दूसरा एक इलेक्ट्रिक मोटर इंजन होता है, जो आपको इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में देखने को मिलता हैं। इन दोनों की पावर का यूज गाड़ी को चलाने में किया जाता है। जब कार फ्यूल इंजन से चलती है तब उसके बैटरी को भी पावर मिलती है जिससे बैटरी अपने आप ही चार्ज हो जाती है। ये जरूरत के समय एक्स्ट्रा पावर के तौर पर किसी इंजन की तरह काम में आती है।

टायर प्रेशर फीचर: ग्रैंड विटारा के किस टायर में कितनी हवा है, इस बात की पूरी जानकारी आपको कार की स्क्रीन पर मिल जाएगी। जी हां, इसमें टायर प्रेशर चेक करने का फीचर मिलेगा। यदि किसी टायर में हवा कम होती है तब इसकी जानकारी आपको ऑटोमैटिक मिलेगी। आप मैनुअली भी टायर्स की हवा चेक कर पाएंगे।

पैनारोमिक सनरूफ: मारुति ने हाल ही में लॉन्च न्यू ब्रेजा में पैनारोमिक सनरूफ दी है। वो इस फीचर वाली कंपनी की पहली कार भी बन गई है। ऐसे में अब ग्रैंड विटारा में भी पैनारोमिक सनरूफ मिलेगी। इसका साइज कितना बड़ा होगा, इस बात का पता तो लॉन्चिंग के बाद ही चलेगा। ये ऑटोमैटिक फीचर के साथ आएगी। हालांकि, इसके नीचे की लेयर को मैनुअली खोलना पड़ सकता है।

ग्रैंड विटारा के सेफ्टी फीचर्स
न्यू विटारा में वायरलेस चार्जिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एडजस्टेबल ड्राइवर सीटर और कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए इसमें मल्टीपल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, ESE, हिल होल्ड असिस्ट, स्पीड अलर्ट, सीट बेल्ट, पार्किंग सेंसर, 360 डिग्री कैमरा समेत कई सेफ्टी फीचर्स दिए हैं।

Categorized in: