प्रधानमंत्री आवास घेराव के विरोध में भाजयुमो ने किया प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला फूंका

अंबिकापुर। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान तथा भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में भाजपा युवा मोर्चा सरगुजा द्वारा स्थानीय घड़ी चौक पर धरना-प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास घेराव को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष निशांत सिंह सोलू ने किया।

धरना को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला महामंत्री विनोद हर्ष ने कहा कि, कांग्रेस देश में अराजकता का वातावरण बनाने का प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध अमर्यादित भाषा, निराधार आरोप और प्रधानमंत्री आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं के मुद्दों को राजनीतिक रंग देकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है, जबकि भाजपा हमेशा लोकतांत्रिक एवं मर्यादित राजनीति में विश्वास रखती है। जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने कहा कि बिना पूर्व सूचना प्रधानमंत्री आवास के बाहर जाकर प्रदर्शन करना राहुल गांधी की राजनीतिक उच्छृंखलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि देश की जनता संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं का सम्मान करती है, अराजकता की राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगी। धरना को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष मधु चौदहा ने कहा कि कांग्रेस जनता के वास्तविक मुद्दों से भटककर केवल राजनीतिक नौटंकी करने में लगी हुई है। देश की जनता ऐसे प्रयासों का उचित जवाब देगी। उपाध्यक्ष विकास पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जबकि कांग्रेस केवल भ्रम और विरोध की राजनीति कर रही है। निलेश सिंह ने कहा कि युवाओं का भविष्य सकारात्मक राजनीति और विकास से सुरक्षित होगा, न कि हिंसा और अराजकता फैलाने वाले आंदोलनों से। वैभव सिंह देव ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है, लेकिन उसकी भी एक संवैधानिक मर्यादा होती है। कांग्रेस लगातार उन मर्यादाओं का उल्लंघन कर रही है। मण्डल अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने कहा कि, भाजपा के कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं और कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करते रहेंगे। भाजयुमो जिलाध्यक्ष निशांत सिंह सोलू ने कहा कि युवा मोर्चा देश, लोकतंत्र और संविधान के सम्मान के लिए सदैव खड़ा रहेगा। राहुल गांधी द्वारा किया गया यह कृत्य निंदनीय है और देश का युवा इसे स्वीकार नहीं करेगा। मंच संचालन अनीश सिंह ने, अविनाश मंडल ने आभार प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में पार्टी के निश्चल प्रताप सिंह, रुपेश दुबे, शुभांगी बिहाड़े, प्रियंका चौबे, नीलम राजवाड़े, सरस्वती यादव, नलिनी पांडे, राखी यादव, संगीता सोनी, नंदनी सिंह, मीरा तिवारी, रीना राय, गुंजन सिंह देव, संजीव वर्मा, विकास शुक्ला, दीपक यादव, अनीश सिंह, अविनाश मंडल, शुभम अंबष्ट, अभिषेक सिंह पिंटी, आशुमल गर्ग, रवजोत सिंह, ओंकारेश्वर सिंह, अनुराग शुक्ला सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Categorized in: