रामानुजगंज(पृथ्वीलाल केशरी)
नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 9 में स्थित गांधी मैदान में सप्ताह के दो दिनों में गुरुवार एवं रविवार को सब्जी बाजार का मार्केट लगता है। और इस मार्केट में आने वाले लोगों की भीड़ अत्यधिक होती है वही गांधी मैदान चौक पर आसपास जाम की स्थिति बनी रहती है जिसके कारण आवागमन में आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है इतना ही नहीं कुछ लोग गांधी मैदान के अंदर अपने दो पहिया वाहन को लेकर प्रवेश कर जाते हैं जिसके कारण उस मार्केट में चलने फिरने वाले व्यक्तियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है यदि स्थानीय प्रशासन व्यवस्था को सुधारने में पहल करे तो आम नागरिकों को राहत मिल सकती है।
गौरतलब है कि रामानुजगंज से लगे हुए आसपास के ग्रामों के लोग यहां तक की झारखंड के गोदरमाना ग्राम से लगे हुए लोग भी यहां सब्जी लेकर किसान पहुंचते हैं। अत्यधिक किसानों के आगमन के कारण सब्जी की भाव सस्ती हो जाती है जिसके कारण खरीदार भी अत्यधिक संख्या में पहुंचते हैं जिसके कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। उक्त समस्या से समाधान के लिए राजस्व विभाग नगर पंचायत एवं पुलिस विभाग की पहल पर ही आम नागरिकों को राहत मिल सकती है लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि नगर के निर्वाचित जनप्रतिनिधि जिनको नगर की व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी नागरिकों ने सौंप रखी है उनके द्वारा कभी भी इस दिशा में पहल नहीं की गई जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है बेहतर होता कि इस और उनका पहल लोगों को राहत दिला सकती है?

Categorized in: