0 जंगल से भटक कर ऊँचडीह पहुँचे चीतल को कुत्तों ने कर दिया था बुरी तरह जख्मी 
0 पीएम पश्चात  किया गया अग्नि संस्कार 
सूरजपुर। कुत्तों के हमले में घायल चीतल ने आज उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।बताया गया है कि जंगल से भटक कर ऊँचडीह पहुँच गया था।जिसे कुत्तों ने बुरी तरह जख्मी कर दिया था।सूचना पर वन अमला चीतल को अपने कब्जे में लेकर उसका उपचार शुरू किया था पर उसे बचाया नही जा सका। सोमवार की सुबह ऊँचडीह के रिहायशी बस्ती में चीतल के होने की जानकारी लगी।माना जा रहा है कि बैजनाथपुर जंगल की ओर से भटक कर  चीतल यहां पहुचा होगा। उसे सबसे पहले लोधिमा में कुत्तों ने दौड़ाया फिर यह हिरण भाग कर ऊंचडीह पहुंच गया। यहां कुत्तों ने उसके गले में काट लिया था। कई जगह ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग से सर्किल फारेस्ट आफिसर रमेश सिंह, वन रक्षक महेंद्र प्रताप, अजय राजवाड़े मौके पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से चीतल को पकड़ा। बताया जा रहा है कि गर्मी के सीजन में अक्सर पानी की तलाश में वन्य प्राणी जंगल से भटकर गांव की ओर पहुंच जाते हैं। फॉरेस्ट अधिकारी रमेश सिंह ने बताया कि इलाज के दौरान मृत्यु हो गया है कुत्तों ने बुरी तरह जख्मी कर दिया था। पोस्टमार्टम के पश्चात अग्नि संस्कार कर दिया गया।

Categorized in: