बलौदा बाजार।मुख्यमंत्री ने बलौदा बाजार के तत्कालीन कलेक्टर कुमार लाल चौहान और एसपी सदानंद कुमार को सस्पेंड कर दिया है.साथ ही सीबी बाजपेइ की अध्यक्षता में न्यायायिक जाँच आयोग का गठन किया है .जो छह बिन्दुओ पर जांच करेगी .तीन माह के अन्दर आयोग अपनी जांच पूरी शासन को सौपेगी . कुछ दिन पहले ही बलौदा बाजार के कलेक्टर कुमार लाल चौहान और एसएसपी सदानंद कुमार को हटाकर वहां नए कलेक्टर और एसपी की पदस्थापना कर दी थी।

सतनामी समाज के प्रदर्शन के दौरान सोमवार को हुई हिंसा पर राज्य शासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के तत्कालीन कलेक्टर और एसपी को निलंबित कर दिया है । जिले के एक गांव में धार्मिक स्तंभ को नुकसान पहुंचाने के विरोध में सोमवार को सतनामी समाज के आंदोलन के दौरान हुई अकल्पनीय हिंसा, आगजनी उपद्रव के बाद पुलिस ने 200 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारियां की।

 

Categorized in: