Amazon Great Freedom Festival Sale 2023 में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने ऑफर की बारिश कर दी है। कंपनी महंगे सस्ते लगभग हर प्राइस रेंज और हर ब्रांड के फोन पर बड़ी डिस्काउंट ऑफर कर रही है। सेल में OnePlus का सबसे अफोर्डेबल 5G फोन इस समय अपनी अब तक की सबसे कम कीमत में मिल रहा है। चलिए डिटेल में जानते हैं वनप्लस के सबसे सस्ते फोन पर क्या डील मिल रही है।

सबसे कम कीमत में OnePlus Nord CE 2 Lite 5G
दरअसल, हम बात कर रहे हैं OnePlus Nord CE 2 Lite 5G की, जो इस समय अपनी सबसे कम कीमत में मिल रहा है। Amazon Sale में फोन का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 17,999 रुपये में लिस्टेड है लेकिन ऑफर्स का लाभ लेकर आप इसे कम कीमत में खरीद सकते हैं।

दरअसल, अमेजन फोन पर 500 रुपये के कूपन दे रहा है। वहीं बैंक ऑफर का लाभ लेकर आप 1000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। दोनों ऑफर का लाभ ले लिया जाए, तो फोन को मात्र 16,499 रुपये में खरीद सकते हैं। अगर आपके पास एक्सचेंज कराने के लिए पुराना फोन है, तो आप 17,000 रुपये तक का एडिशनल डिस्काउंट भी पा सकते हैं।

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G की खासियत
यह वनप्लस के पोर्टफोलियों में सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन है। इसमें 6.59 इंच का डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में फोटोग्राफी के लिए तीन रियर कैमरे हैं। रियर कैमरा सेटअप में 64 मेगापिक्सेल का मेन कैमरा, 2 मेगापिक्सेल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सेल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सेल का कैमरा है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच बैटरी है।

Categorized in: