पर नहीं टूट रही सीएमओ एवं अध्यक्ष की नींद 
   (पृथ्वीलाल केशरी)
रामानुजगंज ! कहने को तो रामानुजगंज मुख्यालय की तमाम व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी नगर पंचायत पर है। और नगर पंचायत को उसके कर्तव्य का एहसास करने की जवाब देही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामानुजगंज के एसडीएम की है। अगर ये सभी जिम्मेदार सोते रह जाएं,तो रामानुजगंज के नागरिकों का भगवान ही मालिक है। रामानुजगंज नगर पंचायत के सीएमओ एवं अध्यक्ष की लापरवाही का खामियाजा लगता है यहां के नागरिकों को इस साल के मानसून के दौरान भी भुगतना पड़ेगा।
लेकिन इस बार प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद कुछ पार्षद एवं नगर के सम्भ्रांत नागरिक जाग उठे हैं और रामानुजगंज नगर पंचायत के कार्य प्रणाली के बारे में लिखित शिकायत नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव को भेजा गया है। नगर पंचायत क्षेत्र में नागरिकों की सुविधा के लिए जो निकास नालिया बनवाई गई है, वे यहां के नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। नालियों का निर्माण बेतरतीब ढंग से कराया गया है। नतीजतन पानी का बहाव नहीं हो पाता। वहीं कचरा कूड़े ने नालियों को जाम कर रखा है। वही नालियों की सफाई सही ढंग से नहीं कराई जाती और थोड़ी सी बारिश होने पर नालियों का दम निकल जाता है और सारी गंदगी तथा गंदा पानी आसपास के घरों के समाने लग जाता है। बरसात के मौसम में तो हालत और भी बद से  बतर हो जाती है। पूरी सड़कें नदी का रूप ले लेती हैं और घर झील में तब्दील हो जाते हैं। और कुछ वार्डों में नालियों से लगे हुए कमजोर घरों में इस कदर पानी भर जाता है कि अंदर रखे कपड़े लत्ते, सहित सारे सामान भीग जाते हैं।बरसात के मौसम में उनका क्या होगा क्योंकि अब मानसून आने वाला है और नालियों की साफ सफाई अभी तक नही कराई गई है। बंद नालियों के कारण घरों और दुकानों में पानी घुस जाता है लेकिन यहां के सीएमओ एवं अध्यक्ष की लापरवाही के कारण नागरिकों को हानि हो सकती है।
रामानुजगंज के प्रभारी सीएमओ सुमित मेहता सस्पेंड
 छत्तीसगढ़ प्रदेश में विकास कार्य को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पूरी तरह से अलर्ट है। विकास कार्य में लापरवाही बरतने वाले प्रभारी सीएमओ सुमित मेहता को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही तीन इंजीनियर एवं एक लेखपाल भी शामिल है। नगरीय प्रशासन विभाग के इस कार्रवाई से पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है।

Categorized in: