विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत रामानुजनगर में शिविर का आयोजन।
रामानुजनगर। सोमवार को राष्ट्रव्यापी विकसित भारत संकल्प यात्रा के पहले चरण का समापन ब्लाक मुख्यालय के स्टेडियम ग्राउंड में हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक भूलन सिंह मरावी रहे। वहीं भाजपा जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहू मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय राम शिरोमणि साहू महिला मोर्चा की जिला महामंत्री बीना गुप्ता एसडीएम नंद जी पांडेय  विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।
शिविर को संबोधित करते हुए विधायक भूलन सिंह ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा अभी और आगे तक चलेगा । इस शिविर के माध्यम से हमारे सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं के तहत मिल रहे लाभ से कोई भी हितग्राही वंचित न रहे तथा हमारे संकल्प पत्र मोदी की गारंटी के तहत भी मिलने वाले लाभ को लेने की तैयारी करते रहें।यह सभी कार्य विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविरों में किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उनके 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में चल रहे इस अभियान को हम सभी  को मिलकर तेज गति से आगे बढ़ाना है। जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष थलेश्वर एवं मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय ने विकसित भारत संकल्प यात्रा व केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के संबंध में विस्तार से बताया। एसडीएम नंद जी पांडेय ने विकसित राष्ट्र का संकल्प दिलाया व सीईओ संजय राय द्वारा अब तक चले यात्रा की जानकारियां दी गई। शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को प्रमाण पत्र व सामग्रियों का वितरण मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार  महिला बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं शिशुओं का अन्नप्राशन करवाया गया। स्कूली छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन  दशरथ गुप्ता ने किया। इस अवसर पर  सौभाग्य दुबे रामकृष्ण साहू महादेव सिंह बंशी शर्मा छन्नू लाल साहू  रोशन दास शशांक दुबे संजीव गुप्ता कवल साय सिंह राजेश साहू आशुतोष दुबे सहित रामानुजनगर सरपंच, त्रिपुरेश्वरपुर सरपंच, कौशलपुर सरपंच सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या ग्रामीणजन तथा स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

Categorized in: