बिश्रामपुर। जय हनुमान राइस मिल में सेंधमारी करके धान चोरी करने मामले में पुलिस ने आरोपियों व खरीददार को गिरफ्तार करके न्यायालय पेश कर दिया है। जयनगर पुलिस ने बताया कि गत दिनों 16 मई को ग्राम पंचायत तेलईकछार केनापारा निवासी रामेश्वर साहू पिता बउधु राम साहू जो कि जय हनुमान राइस मिल में मैनेजर के पद पर कार्यरत है ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 8 मई की दरम्यानी रात अज्ञात चोर द्वारा करीब 50 बोरी धान गोदाम के दीवाल में सेंध मारी करके चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी के रिर्पोट पर एसएसपी एमआर आहिरे द्वारा जल्द आरोपियों के गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देश के परिपालन में थाना से टीम गठित कर संदेहियों के पता तलाश हेतु स्थानीय स्तर पर मुखबीर तैनात किया गया। मुखबीर की पुलिस ने आरोपी राज गिरी व सीताराम राजवाडे निवासी केनापारा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पुछताछ के दौरान दोनों आरोपियों द्वारा अपने 2 अन्य साथी के साथ मिलकर राइस मिल में सेंधमारी करके 50 बोरी धान चोरी कर अनुज कुमार गुप्ता पिता नारायण गुप्ता ग्राम केनापारा निवासी के पास 23 हजार रूपए में बेचकर पैसा को आपस में बांटने की बात स्वीकारी गई। जिसके आधार पर पुलिस द्वारा धान क्रेता अनुज गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने 50 बोरी धान खरदीना स्वीकार कर क्रय कर दिए जाने की बात स्वीकारी गई है। साथ ही पुलिस द्वारा चोरी के धान प्रस्तुत करने पर उसकी जब्ती की गई है।साथ ही सेंध मारने में प्रयुक्त 1 नग सब्बल, धान चोरी कर परिवहन करने में प्रयुक्त 1 नग मोटरसायकल आरोपी राज गिरी से जब्त किया गया है। पुलिस ने मामले में आरोपी सीताराम राजवाडे के कब्जे से 10 नग खाली जूट बोरी एवं विधि से संघर्षरत बालक से 10 नग जूट बोरी जब्त किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 457, 380, 34 के तहत कार्यवाही करते हुए धान क्रेता के खिलाफ धारा 411 अलग से जोडी गई है। कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक स्निग्धा सलामे, उपनिरीक्षक सरफराज फिरदौसी, सहायक उपनिरीक्षक सोहन सिंह, प्रधान आरक्षक मुकेश्वर वर्मा, अशोक साहु, आरक्षक विकास मिश्रा, दिनेश ठाकुर, श्याम सिंह, नीरज झा, सुरेश तिवारी, सोनु सिंह, अविनाश कुजूर व अन्य सक्रिय रहे।
इनकी हुई है गिरफ्तारी
राइस मिल में सेंधमारी करके चोरी मामले में पुलिस ने आरोपी राज गिरी पिता राजु गिरी उम्र 18 वर्ष, सीताराम राजवाडे पिता रामविलास राजवाडे उम्र 21 वर्ष, चोरी के धान क्रेता अनुज गुप्ता पिता श्रीनारायण गुप्ता उम्र 45 वर्ष सभी निवासी केनापारा जयनगर के गिरफ्तारी के अलावे 1 विधि से संघर्षरत बालक को विधिक अभिरक्षा में लिया गया है। मामले में एक आरोपी फरार बताया जा रहा है जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Categorized in: