खरगोनः मध्य प्रदेश के खरगोन में बड़ा हादसा हुआ है। एक सवारी बस 50 फीट ऊंचे पुल से नदी में गिर गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई घायल हैं। बस में 35 से ज्यादा लोग सवार थे।

अमेज़न ग्रेट समर सेल का आखिरी दिन-स्मार्टफोन, लैपटॉप, एसी और अन्य – सबसे कम कीमत पर प्राप्त करें |
जानकारी के मुताबिक श्रीखंडी से इंदौर जा रही बस मंगलवार सुबह 8.30 बजे दंसगा, डोंगरगांव के बीच बोराड़ नदी के पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी।बताया जा रहा है की एमएसटी हिरामणि ट्रैवल्स की बस एमपी 10 पी 7755 ओवरलोडेड थी। मृतकों में बस का ड्राइवर, कंडक्टर और क्लीनर भी शामिल है।घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जिसके बाद थाना उन पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस के जवान घायलों की मदद करने में लगे हुए हैं। हादसे की सूचना मिलने पर खगरोन के एसपी, कलेक्टर और विधायक घटनास्थल पर पहुंचे हैं। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और खरगोन जिला अस्पताल भेजा गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि दुर्घटना में मृतकों के परिवारजनों को 4 लाख रुपये की सहायता राशि , गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार, कम एवं साधारण घायलों को 25 हजार और दुर्घटना में घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था मध्य प्रदेश सरकार द्वारा की जाएगी

Categorized in: