गाजियाबाद के कविनगर थाना इलाके में स्थित महागुनपुरम सोसायटी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया. बीते रविवार लिफ्ट में अकेली बच्ची को देखकर दो युवकों ने चाकू दिखाकर उसे डराने का प्रयास किया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पीड़िता घर पहुंची और उसने अपने पिता को घटना के बारे में बताया.

सोसायटी के लोगों ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए विरोध जताया. यह घटना लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पीड़ित परिवार की तरफ से पुलिस में किसी तरह की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने खुद ही मामले का संज्ञान लेते हुए युवकों के खिलाफ आईपीसी 151 के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

दो युवकों ने नाबालिग छात्रा को लिफ्ट में दिखाया चाकू

जानकारी के मुताबिक महागुनपुरम सोसायटी की छठी मंजिल के फ्लैट नंबर-617 में रहने वाले राज तेवतिया की 12 वर्षीय बेटी कक्षा 8 की छात्रा है. वह बीते रविवार को सोसाइटी की दुकान से दूध लेने जा रही थी. इसी दौरान चौथी मंजिल पर रहने वाले दो युवा बीटेक के छात्र राजन मौर्य और शारिफ अहमद लिफ्ट में घुसे. जिसमें से एक युवक के हाथ में छोटा चाकू था, जो उसने बच्ची को दिखा दिया. इससे वह बुरी तरह से घबरा गई.

Categorized in: