अंबिकापुर। पीजी कॉलेज के सामने स्थित मिनी शो एवं जरही जयपुर दुकान में धावा बोलकर चोरों ने नगद रकम सहित अन्य सामानों को पार कर दिया। स्टोर मैनेजर शिवशंकर चैधरी ने इसकी रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराई है। मैनेजर ने पुलिस को बताया है कि प्रतिदिन की तरह 06 अप्रैन की रात करीब 9.30 बजे मिनी शो एवं जरही जयपुर दोनों दुकान में ताला लगाकर सभी स्टॉफ के साथ वह भी अपने घर चले गया था। 07 अप्रैल को सुबह करीब 6.30 बजे पड़ोस के गमला दुकानदार दिलशाद ने फोन करके बताया कि दोनों दुकान का ताला टूटा हुआ है। जब वह अपने दुकान गया तो दोनों दुकान के शटर का लाता टूटा था। मिनी शो दुकान के मैनेजर सुन्दरी, जरही जयपुर दुकान के सेल्समैन सत्यनारायण के आने के बाद जब उन्होंने अंदर रखे सामानों का मिलान किया तो दोनों दुकान के लॉकर में रखा नगद रकम, 4 साड़ी, लैपटॉप नहीं था। रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज करके जांच में लिया है।

Categorized in: