अंबिकापुर। डीजे लगाकर लौट रहे युवक का रास्ता रोककर आधा दर्जन युवकों ने गले में चाकू अड़ा दिया और मारपीट करके छह हजार रुपये नगद और मोबाइल लूट लिए। आरोपियों ने बाइक में भी तोड़फोड़ की है। मारपीट में दोनों युवकों को चोटें आई हैं।
जानकारी के मुताबिक मणिपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सुंदरपुर लोधिमा का गंगा मुंडा पिता मसत राम बीते दिवस गांव का ही डीजे लेकर ग्राम मुड़ेसा, सुखरी गया था। इस दौरान उसकी मां ने डीजे लगाकर जल्दी घर आ जाने के लिए कहा था। गंगा मुंडा डीजे लगाने के बाद रात लगभग पौने 11 बजे बाइक से ग्राम मुड़ेसा के अंकित के साथ वापस घर लौट रहा था, इसी दौरान बटुआमुड़ा ग्राम में आधा दर्जन लोगों ने इनका रास्ता रोक लिया और गला में चाकू अड़ाकर मारपीट करते हुए जेब में रखे मोबाइल और छह हजार रुपये नगद लूट लिए। इनके चंगुल से निकलकर दोनों बाइक को मौके पर छोड़कर खेत के रास्ते से भागते ग्राम मुड़ेसा पहुंचे और घटना की जानकारी गांव के लोगों को दिए। इसके बाद गांव के अन्य लोगों के साथ वे घटनास्थल पहुंचे तो मोटरसाइकिल वहीं थी, जिसे आरोपियों ने तोड़फोड़ करके क्षतिग्रस्त कर दिया था। मारपीट में अंकित को आंख में चोटें आई है। मामला पुलिस तक पहुंचा है, जिस पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Categorized in: