अंबिकापुर। मालवाहक की ठोकर से घायल मोटरसायकल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में दुर्घटनाकारित वाहन चालक के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

सूरजपुर जिले के भैयाथान थाना अंतर्गत ग्राम केवरा निवासी विपिन राजवाड़े पिता स्व. रोशन राजवाड़े (26) ने पुलिस को बताया है कि उसका छोटा भाई विशाल राजवाड़े अपने दोस्त मनीष पाटिल के साथ 11 फरवरी को सुबह करीब 08 बजे घर से टीव्हीएस मोटरसायकल कमांक सीजी 29 एएफ 8488 से वाड्रफनगर काम से निकला था। ग्राम गोवर्धनपुर में अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग पर अंधरूवा नाला के पास टाटा इंट्रा वाहन कमांक यूपी 64 बीटी 2712 का चालक तेज रफ्तार में मोटरसायकल सवारों को ठोकर मार दिया, जिसमें मोटरसायकल चला रहे विशाल राजवाड़े (21) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना सुबह करीब 10 बजे मोबाइल पर गांव के कृष्णा कुशवाहा ने फोन करके मृतक के भाई को दी थी। विपिन राजवाड़े परिवार के अन्य लोगों के साथ मौके पर गया तो उसका भाई मृत अवस्था में पड़ा था, वहीं उसके दोस्त मनीष पाटिल को एम्बुलेंस से वाड्रफनगर अस्पताल भेजवा दिया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस चैकी रेवटी थाना चंदौरा में मामले में मर्ग कायम किया गया था। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग जांच के बाद चंदौरा थाना में आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Categorized in: