कांकेर। महंगा मोबाइल तलाशने परलकोट जलाशय का 21 लाख लीटर पानी खाली करने के मामले में एस डी ओ ने कलेक्टर प्रियंका शुक्ला के जवाब भेज दिया है। एसडीओ आर एल धीवर ही खाद्य निरीक्षक राजेश विश्वास को डैम खाली कराने की मौखिक अनुमति दी थी, जिसके बाद 21 मई से 25 मई तक पंप चलाकर डैम से लाखों लीटर पानी बहा दिया गया। मीडिया में राजेश विश्वास के उसी बयान के आधार पर एसडीओ आरएल धीवर को 26 मई 2023 को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया था, जिसका 27 मई को एसडीओ ने जवाब भेजा।

नोटिस पर शनिवार को जल संसाधन विभाग के SDO आरएल धीवर ने अपना जो जवाब कलेक्टर को भेजा, तो उन्होंने पूरे मामले से ही पल्ला झाड़ लिया। अपने जवाब में कहा है कि उनके द्वारा घटना की कोई जानकारी नहीं थी। जलाशय से पानी निकालने के लिए अनुमति उन्होंने नहीं दिया है। जवाब में उन्होने बताया है कि जलाशय से पानी खाली किए जाने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही करते हुए डीजल पंप को बंद कराया गया तथा उक्त स्थान से डीजल पंप को हटवाया गया।

Categorized in: