उदयपुर। अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र के उदयपुर विकासखंड के झिरमिटी उद्यान के पास खरफरी नाला में जल संसाधन क्रमांक 01 द्वारा 285.55 लाख की लागत से एनीकट निर्माण कराया जाएगा, इसका 12 मई, सोमवार को भूमिपूजन अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधिवत किया।
गौरतलब है कि उदयपुर क्षेत्र के लोगों के द्वारा झिरमिटी के खरफरी नाला में एनीकट निर्माण की लंबे समय से मांग की जा रही थी। विधायक राजेश अग्रवाल के पहल से एनीकट निर्माण हेतु 285.55 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। स्वीकृति मिलने उपरांत सोमवार को विधायक ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ निर्माण स्थल पर पहुंच एनीकट निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। एनीकट निर्माण कार्य होने से क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। निर्माण कार्य को लेकर क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है, उन्होंने विधायक का आभार जताया। विधायक राजेश अग्रवाल के द्वारा विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर लोगों की समस्याओं को जानने का प्रयास भी किया जा रहा है।
गौशाला में नवनिर्मित शेड का किया उद्घाटन
उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम विशुनपुर गौशाला में विधायक राजेश अग्रवाल के पहल पर शेड का निर्माण किया गया है। इसका उद्घाटन विधायक राजेश अग्रवाल ने गौ सेवकों की उपस्थिति में फीता काटकर किया। गौशाला में उपस्थित गायों को गुड़ भी विधायक ने खिलाया। गर्मी के मौसम में गौशाला में शेड निर्माण होने से गायों को राहत मिलेगी। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि राहुल अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, रामगढ़ मंडल अध्यक्ष प्रबोध कुमार सिंह, भाजपा नेता राधे ठाकुर, अनिल सिंह सहित भाजपा नेता व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Categorized in: