वनप्लस का अपकमिंग फोन OnePlus 12 बीते कुछ दिनो से काफी चर्चा में है। कंपनी का यह फ्लैगशिप फोन इसी साल दिसंबर में लॉन्च हो सकता है। फोन की लॉन्च डेट के बारे में कंपनी की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। इसी बीच आई एक लीक में वनप्लस 12 के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर दिया गया है। डिजिटल चैट स्टेशन ने अपनी लीक में कहा कि कंपनी इस फोन में Sony IMX966 सेंसर वाला 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा ऑफर करने वाली है।

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK GROUP से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

मिलेगा ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन
फोन का मेन कैमरा OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ आ सकता है। इस सेंसर का साइज 1/1.4 इंच हो सकता है। टिपस्टर ने आगे कहा कि फोन में ऑफर किए जाने वाले इस मेन लेंस का फोकल लेंथ 23mm और अपर्चर f/1.7 होगा। मेन कैमरे के अलावा कंपनी फोन के रियर में 1/2 इंच के सेंसर के साथ 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल सेंसर भी देने वाली है। इसका फोकल लेंथ 14mm का होगा।

जबर्दस्त पेरिस्कोप टेलिफोटो लेंस
बात फोन के बैक पैनल पर ऑफर किए जाने वाले तीसरे कैमरे की करें, तो यह 64 मेगापिक्सल का ओम्नीविजन पेरिस्कोप टेलिफोटो लेंस हो सकता है। यह सेंसर भी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन फीचर को सपोर्ट करेगा। इसका फोकल लेंथ 70mm का होगा और इसमें आपको 3x ऑप्टिकल जूम भी देखने को मिल सकता है। फोन में दिया जाने वाला यह कैमरा सेटअप Hassleblad कैमरा ऑप्टिमाइजेशन के साथ आ सकता है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स 
लीक रिपोर्ट के अनुसार फोन में कंपनी 6.7 इंच का 2K AMOLED LTPO डिस्प्ले दे सकती है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन 24जीबी तक की LPDDR5x रैम और 1टीबी के UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आएगा। प्रोसेसर के तौर पर इसमें आपको स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

कंपनी इस फोन में 5400mAh की बैटरी दे सकती है। यह बैटरी 100 वॉट की वायर्ड और 50 वॉट की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। ओएस की बात करें तो फोन ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Oxygen OS पर काम करता है। बताते चलें कि यह फोन सबसे पहले चीन में लॉन्च होगा और जनवरी 2024 मे इसका ग्लोबल डेब्यू हो सकता है।

Categorized in: