देश भर में चुनिंदा सिट्रोएन (Citroen) डीलरशिप C3 एयरक्रॉस पर 1.75 लाख रुपये तक की छूट दे रहे हैं। यह थ्री-लाइन वाली एसयूवी 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। यह एसयूवी यू, प्लस और मैक्स नाम के तीन वैरिएंट में उपलब्ध है, तो आइए जनवरी 2024 में इस SUV पर मिल रही छूट के बारे में जरा विस्तार से जानते हैं।

किस वैरिएंट पर कितनी छूट?

इस SUV पर मिलने वाली छूट के बारे में बात करें, तो ऑफर के लिए टॉप-स्पेक मैक्स वैरिएंट पर वर्तमान में 1.75 लाख रुपये तक का ऑफर मिल रहा है। इसमें 1,50,000 रुपये तक की नकद छूट शामिल है और 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। इस बीच प्लस वैरिएंट पर कंपनी 1.50 लाख रुपये तक का बेनिफिट ऑफर कर रही है। इसमें 1,10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 40,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है।

C3 एयरक्रॉस का ऑटोमैटिक वैरिएंट

आपको बता दें कि फ्रांसीसी वाहन निर्माता इस महीने भारत में C3 एयरक्रॉस एसयूवी के ऑटोमैटिक वैरिएंट लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसे प्लस और मैक्स नामक दो वेरिएंट में पेश किया जाएगा। जो ग्राहक इस SUV को लेना चाहते हैं और डिलेवरी पहले पाना चाहते हैं, वे इसको अभी बुकिंग ओपन होने के बाद से 25,000 रुपये में बुक कर सकते हैं।

इंजन पावरट्रेन

सिट्रोएन C3 एयरक्रॉस में C3 हैचबैक वाला 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 110ps की पावर और 190nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।इसका सर्टिफाइड माइलेज 18.5 किलोमीटर प्रति लीटर है।

Categorized in: