ऑडियो प्रोडक्ट्स के मार्केट में boAt सबसे बड़ा नाम है और इस भारतीय टेक ब्रैंड् के वायरलेस इयरबड्स खूब पसंद किए जा रहे हैं। खास बात यह है कि बंपर डिस्काउंट के चलते boAt Airdopes Atom 81 वायरलेस इयरबड्स को 1000 रुपये से भी कम में खरीदा जा सकता है। ये बड्स ना सिर्फ ट्रेंडी डिजाइन के साथ आते हैं, बल्कि इनसे 50 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक टाइम मिल सकता है।

लोकप्रिय शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर ‘डील ऑफ द डे’ के चलते boAt Airdopes Atom 81 पर बंपर 80 पर्सेंट डिस्काउंट मिल रहा है। यानी कि ओरिजनल कीमत के एक चौथाई से भी कम में इन्हें खरीदा जा सकता है। खास बात यह है कि ये इयरबड्स खरीदने पर Spotify Premium सब्सक्रिप्शन भी फ्री ऑफर किया जा रहा है और कई ऑफर्स का फायदा उठाया मिल रहा है।

बंपर छूट पर खरीदें boAt Airdopes Atom 81
boAt Airdopes Atom 81 की कीमत भारतीय मार्केट में 4,490 रुपये रखी गई है लेकिन अमेजन डील ऑफ द डे में इनपर 80 पर्सेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस बड़ी छूट के बाद इयरबड्स की कीमत केवल 899 रुपये रह जाती है। ये बड्स एरो ब्लू, ओपल ब्लैक और पर्ल वाइट कलर ऑप्शंस में उपलब्ध हैं।

ऐसे हैं boAt Airdopes Atom 81 के फीचर्स
boAt Airdopes Atom 81 में 13mm ऑडियो ड्राइवर्स मिलते हैं और और पावरफुल ऑडियो परफॉर्मेंस मिलती है। गेमिंग के दौरान कोई दिक्कत ना हो, इसके लिए इनमें बीस्ट मोड के साथ सुपर लो-लेटेंसी (50ms) मिलती है। इनमें Bluetooth v5.3 कनेक्टिविटी के साथ फास्ट पेयरिंग का विकल्प मिलता है।

नए इयरबड्स के साथ 50 घंटे तक का प्लेटाइम मिल सकता है और हर इयरबड्स से 10 घंटे तक का बैकअप मिलने का दावा किया गया है। ASAP चार्जिंग के साथ केवल 5 मिनट चार्ज करने के बाद इनसे 60 मिनट तक का प्लेटाइम मिल सकता है।

Categorized in: