अंबिकापुर। बलरामपुर जिला के चलगली थाना अंतर्गत ग्राम डोंगरो निवासी एक कृषक सहित अन्य ग्रामीणों से एंटोफागस्टा ऐप के संचालकों द्वारा ऑनलाइन 4 लाख 84 हजार 200 रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है।
अभिषेक जायसवाल पिता विजय जायसवाल 25 वर्ष निवासी ग्राम डोंगरो ने पुलिस को बताया है कि मार्च 2024 में ग्राम रामपुर के संदीप चेरवा के माध्यम से पता चला कि एन्टोफागस्टा नाम के ऐप में पैसा लगाने से बहुत जल्दी अधिक रकम मिलता है। बताया गया था कि उक्त ऐप का लिंक लेकर मोबाइल में डाउनलोड करके ऐप के वॉलेट में रिचार्ज करना पड़ता है, फिर ऐप के माध्यम से मिले बार कोड में पेमेंट करना रहता है। ऐप के संचालकों द्वारा एक व्हाट्सप ग्रुप बनाकर बताया जा रहा था, कि निवेश की गई रकम भारत सरकार के खनन मंत्रालय के कार्य में लगाया जा रहा है। शुरुआत में कुछ दिनों तक पैसा वापस मिला, इसके लालच में आकर आस-पास गांव के कई ग्रामीण पैसा इसमें रुपये इन्वेस्ट कर दिए। माह सिंतम्बर में जब काफी संख्या में ग्रामीणों ने पैसा दांव पर लगाया तो कंपनी ने ऐप बंद कर दिया। इसके बाद उन्हें ठगी होने का एहसास हुआ। अभिषेक ने बताया है कि उसके द्वारा कुल 7,84.200 रुपये कपंनी में लगाया गया था, जिसमें से 3 लाख रुपये वापस प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार कई ग्रामवासी लाखों रुपये का ठगी का शिकार हुए हंै। रिपोर्ट पर पुलिस ने एन्टोफागस्टा ऐप के संचालकों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया है और वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Categorized in: