अंबिकापुर। नगर के प्रतिभावान छात्र आदित्य सिंह राणा का चयन भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर मुम्बई में युवा साइंटिस्ट के लिए हुआ है।

नगर के होनहार छात्र आदित्य सिंह राणा की स्कूली शिक्षा स्थानीय कार्मेल कान्वेंट स्कूल में हुई। शुरू से ही मेघावी रहे आदित्य राणा ने इंजीनियरिंग के लिए रायपुर एनआईटी का रूख किया। यहां मैकेनिक से बी.ई. करने के बाद उन्होंने गेट की तैयारी की और कुछ ही दिनों पूर्व उन्होंने गेट की परीक्षा बहुत अच्छे नंबरों से क्लीयर करके ऑल इंडिया लेबल पर 527वां रैंक हासिल किया।

शुक्रवार को घोषित परिणाम में आदित्य का चयन भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर मुम्बई में युवा वैज्ञानिक के रूप में हुआ है। इनके चयन से परिजनों, मित्रों एवं चाहने वालों में हर्ष का माहौल है। आदित्य राणा गोधनपुर निवासी पूर्व विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एस.के. सिंह के नाती एवं लालेन्द्र सिह राणा के इकलौते पुत्र हंै व हरिभूमि के ब्यूरो चीफ अरूण सिंह के भांजा हैं। आदित्य सिंह राणा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने नाना-नानी, दादा-दादी, मौसा-मौसी, मामा-मामी व गुरूजनों को दिया है। आदित्य यूपीएससी की तैयारी हेतु दिल्ली में कोचिंग कर रहे हैं।

Categorized in: