चरित्र संदेह को लेकर आए दिन होता था पति-पत्नी के बीच विवाद
अंबिकापुर। पति की नृशंस हत्या करने के मामले में कमलेश्वरपुर थाना पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मृतक द्वारा चरित्र शंका को लेकर विवाद, मारपीट करने पर महिला ने आवेश में आकर टांगी से वार करके पति की हत्या करके गायब हो गई थी।
जानकारी के मुताबिक 25 दिसम्बर को थाना कमलेश्वरपुर पुलिस टीम को मोबाइल से सूचना मिली कि ग्राम नर्मदापुर में एक महिला नईहारो मांझी के द्वारा अपने पति बली राम मांझी की हत्या टांगी से गंभीर चोट पहुंचा कर कर दी गई है। पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची तो बली राम मांझी मृत अवस्था में प्रभू राम मांझी के घर में पड़ा था। घटना स्थल का निरीक्षण कर पुलिस ने प्रार्थी एवं गवाहों का कथन लिया और आरोपिया के विरूद्ध धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर लिया था। अभियुक्त नईहारो मांझी घटना दिनांक के बाद से ही फरार थी और लुक-छिप कर रह रही थी। पुलिस टीम मुखबिर तैनात करके महिला के तलाश में लगी थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने फरार आरोपिया नईहारो माझी 20 वर्ष निवासी खालपारा नर्मदापुर को पकड़ा और पूछताछ की तो वह बताई कि उसका पति किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने की शंका कर उसे आए दिन डराता धमकाता था। दोनों के बीच हमेशा लड़ाई-झगड़ा होते रहता था। 25 दिसम्बर को राता लगभग 10-11 बजे भी पति से इसकी बात को लेकर विवाद हुआ और वह मारपीट करने लगा, तब वह पास में रखे टांगी से पति के सिर में चार-पांच बार वार कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस टीम ने महिला के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टांगी जप्त किया है। पुलिस ने आरोपिया को गिरफ्तार करके न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर निरीक्षक भरत लाल साहू, प्रधान आरक्षक अखिलेश भगत, महिला आरक्षक डायमंड सिंह, आरक्षक परवेज $िफरदौशी, देवदत्त सिंह सक्रिय रहे।

Categorized in: