अंबिकापुर के मायापुर निवासी आरती सोनी नशे के कारोबार मै लिप्त थी। जिसे कोतवाली पुलिस ने नशे के सामान के साथ गिरफ्तार किया था। उसके पश्चात उसे अंबिकापुर जेल भेज दिया गया था। तब से वह वही बंद थी।  30 मई को अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई जिसके कारण उसे जेल प्रबंधन द्वारा जिला अस्पताल के महिला जेल वार्ड में भर्ती कराया गया। उसके साथ सुरक्षा के लिए प्रहरियों को भी रखा गया था परंतु किसी तरह वह उनको चकमा देकर रात को फरार हो गई। इसकी सुचना सुरक्षा कर्मियों ने जेल के उच्च अधिकारियों को दी। इसके अफरातफरी मच गई और आननफानन में मामले की रिपोर्ट मणिपुर थाने में कराई है। मणिपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर खोजबीन शुरु कर दी है। अंबिकापुर जेल प्रबंधन ने प्रहरियों के खिलाफ कारवाही की बात की है।

Categorized in: