अंबिकापुर। सरगुजा जिले के एक गांव से होलिका दहन के बीच लोगों को हैरत में डालने वाली तस्वीर सामने आई है। करजी गांव के ग्रामीण दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलते नजर आ रहे हैं। यह परंपरा गांव में कई दशक से निभाई जा रही है। हर वर्ष होलिका दहन के बाद जब अग्नि शांत होकर अंगारों में बदल जाती है, तब गांव के लोग उसमें चलकर अपनी आस्था प्रकट करते हैं।

ग्रामीणों का मानना है कि यह देवी की कृपा है। अंगारों पर चलने के बाद भी उनके पैरों में न तो फफोले पड़ते हैं और न ही किसी प्रकार का दर्द होता है। लोग इसे भगवान का आशीर्वाद मानते हैं। इस अनोखी परंपरा को देखने के लिए आसपास के कई गांवों से लोग करजी ग्राम पहुंचते हैं। हालांकि बाहरी ग्राम से आने वाले लोगों की हिम्मत दहकते अंगारों को देखकर नंगे पांव गुजरने की नहीं होती है। होलिका दहन के साथ आस्था और विश्वास का यह दृश्य चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

Categorized in: